facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयार

8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा! इस राज्य में राशन कार्ड को लेकर बदले नियम, आय सीमा में हुई बड़ी बढ़ोतरी

Advertisement

अब राशन कार्ड के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन होगा। साथ ही अब हर सदस्य का आधार जरूरी है, महिला मुखिया बनेगी, आय सीमा 1.20 लाख हुई और सख्त जांच के बाद ही मंजूरी मिलेगी

Last Updated- February 20, 2026 | 3:24 PM IST
PDS (Ration)
फोटो क्रेडिट: Department of Food & Public Distribution

दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लेने का फैसला किया है। साथ ही अब घर के हर सदस्य का आधार नंबर देना भी जरूरी हो गया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अधिकारी बताते हैं कि ये बदलाव लोगों को सही तरीके से फायदा पहुंचाने और फर्जी आवेदनों पर लगाम लगाने के लिए किए गए हैं। शहर में राशन कार्ड की कुल कोटा करीब 72 लाख है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के तहत है। साथ ही अब मर चुके लोगों, सरेंडर या शहर छोड़कर जाने से बनी 8 लाख से ज्यादा खाली जगहों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

सरकार ने 4 फरवरी को दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल्स 2026 को नोटिफाई किया था। इसके बाद एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP भी तैयार कर लिया गया है। सभी जोनल असिस्टेंट कमिश्नरों को इस SOP की जानकारी दे दी गई है। अब आवेदन आने पर फूड सप्लाई ऑफिसर पहले उसे अच्छे से जांचेंगे। जरूरत पड़ी तो घर जाकर भी वेरिफिकेशन करेंगे या आवेदक से कोई सवाल पूछ सकते हैं।

परिवार की सबसे बड़ी महिला बनेगी मुखिया

नए नियमों में एक खास बात ये है कि परिवार की मुखिया सबसे बड़ी महिला को बनाया जाएगा। अगर वो 18 साल से कम उम्र की है तो सबसे बड़ा पुरुष सदस्य अस्थायी मुखिया रहेगा, जब तक वो 18 साल की न हो जाए। आवेदन परिवार की मुखिया या मुखिया द्वारा ही ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर करना होगा। साथ में हर परिवार सदस्य के आधार कार्ड की कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी।

फूड सप्लाई ऑफिसर आवेदन की पूरी जांच करेंगे। अगर कहीं शक हुआ तो फील्ड विजिट करेंगे और जरूरी जानकारी मांग सकते हैं। जांच के बाद मामला असिस्टेंट कमिश्नर के पास जाएगा। फिर डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में मंजूरी या फिर खारिज का अंतिम फैसला होगा। हर जिले में खाली जगहों का 20 फीसदी वेटिंग लिस्ट भी बनेगी, जो पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चलेगी।

Also Read: Budget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन

आय सीमा बढ़ाई, लेकिन कुछ परिवारों को बाहर रखा

एक बड़ा बदलाव ये है कि परिवार की सालाना आय की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दी गई है। इससे ज्यादा परिवारों को राशन कार्ड का फायदा मिल सकेगा। लेकिन कुछ घरों को पूरी तरह बाहर रखा गया है। इनमें A से E कैटेगरी की कॉलोनियों में जमीन या मकान होने वाले, इनकम टैक्स भरने वाले, चार पहिया वाहन रखने वाले, सरकारी नौकरी वाले या 2 किलोवाट से ज्यादा बिजली कनेक्शन वाले शामिल हैं।

आवेदन के लिए कुछ डॉक्यूमेंट भी जरूरी हैं। अगर आधार में दिल्ली का पता नहीं है तो दिल्ली में रहने का प्रमाण-पत्र, रेवेन्यू डिपार्टमेंट से परिवार की आय प्रमाण-पत्र, योग्यता का हलफनामा और बिजली बिल की कॉपी से काम बन सकता है। लेकिन सब कुछ सही होने पर ही आवेदन आगे बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement