facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

5 साल में SIP से 15-20 लाख की SUV खरीदें: कैश या डाउन पेमेंट, जानें सही प्लान

Advertisement

SIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज का मिलना) है

Last Updated- February 20, 2026 | 3:30 PM IST
SIP and SUV
फोटो: एआई जेनरेटेड

अगर आपका सपना अगले पांच साल में 15 से 20 लाख रुपये की शानदार SUV घर लाने का है, तो सिर्फ सपना देखने से काम नहीं चलेगा। आपको अभी से प्लानिंग और निवेश शुरू करना होगा। सही रणनीति के साथ SIP आपके इस टारगेट को हकीकत में बदल सकती है। SUV खरीदने से पहले सबसे जरूरी सवाल यह है कि क्या आप पूरी रकम एकमुश्त देना चाहते हैं या लोन लेकर सिर्फ डाउन पेमेंट का इंतजाम करना चाहते हैं। इसी फैसले पर आपकी SIP की राशि तय होगी।

पूरा कैश देकर SUV खरीदना चाहते हैं?

अगर आप एक बार में ही पूरा कैश देकर SUV घर लाना चाहते है, तो पांच साल बाद आपको 20 लाख रुपये का फंड चाहिए। अगर आप SIP के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं और औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मानते हैं तो आपको मंथली 25,000 रुपये की SIP करनी होगी। आइए इसे कैलकुलेशन से समझते हैं…

20 लाख रुपये का लक्ष्य

सालाना रिटर्न- 12%

समय- 5 साल

SIP की राशि- 25,000

5 साल बाद SIP की वैल्यू- ₹20,27,590

Also Read: Baroda BNP Paribas के ELSS फंड का कमाल, ₹10,000 की मंथली SIP से 20 साल में ₹1 करोड़; साथ में मिला टैक्स बेनेफिट

15 लाख रुपये का लक्ष्य

सालाना रिटर्न- 12%

समय- 5 साल

SIP की राशि- 19,000

5 साल बाद SIP की वैल्यू- ₹15,40,969

यह अनुमान बाजार के औसत रिटर्न के आधार पर है। वास्तविक रिटर्न बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।

सिर्फ डाउन पेमेंट का प्लान?

अगर आप पूरी रकम कैश में नहीं देना चाहते और 40 से 50 फीसदी डाउन पेमेंट के साथ लोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपका टारगेट काफी छोटा हो जाएगा।

मान लीजिए 20 लाख की SUV के लिए आपको 10 लाख रुपये डाउन पेमेंट के रूप में जुटाने हैं। इसके लिए आपको हर महीने करीब 13,000 रुपये की SIP करनी होगी। आइए इसे कैलकुलेशन से समझते हैं…

10 लाख रुपये का लक्ष्य

सालाना रिटर्न- 12%

समय- 5 साल

SIP की राशि- 13,000

5 साल बाद SIP की वैल्यू- ₹10,54,347

इस तरह निवेश का बोझ भी हल्का रहेगा और कार का सपना भी पूरा हो सकता है।

Also Read: PSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदा

SIP में छुपा है कंपाउंडिंग का जादू

SIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज का मिलना) है। समय के साथ यह फंड को धीरे-धीरे बड़ा बनाता है। लंबे समय तक SIP करने से आप बाजार की उठापटक का फायदा उठा सकते हैं। इससे निवेश की लागत भी औसतन कम हो जाती है। इसमें एक साथ बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होती।

उनका कहना है, आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाकर धीरे-धीरे बड़ा फंड बना सकते हैं। यह तरीका कम जोखिम वाला भी है। हालांकि, यह ध्यान जरूर रखना चाहिए कि किसी भी फंड की पिछली परफॉर्मेंस उसके भविष्य के परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं होता है। इसलिए ​निवेशकों को रिस्क उठाने की क्षमता के आधार पर फंड का चयन करना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement