facebookmetapixel
Advertisement
मध्य प्रदेश का 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट किसानों और महिलाओं पर केंद्रितStock Market: तीसरे दिन भी बाजार में तेजी; सेंसेक्स 83,734 पर बंद, निफ्टी 25,819 के पारक्या Infosys के लिए AI डील गेमचेंजर साबित होगी?New tax regime vs ELSS: क्या अब भी निवेश करना है समझदारी?Project Cheetah: भारत में चीता परिवार हुआ और बड़ा, कुनो नेशनल पार्क में तीन शावकों ने लिया जन्मGoogle सीईओ पिचाई ने ‘इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव’ की घोषणा की, बोले- AI हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा बदलावBalanced Advantage Funds में बढ़ा इक्विटी दांव, गिरते वैल्यूएशन के बीच फंड मैनेजरों ने बदली रणनीतिभारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाना होगा; टैक्स-छूट की घोषणा बड़ा अवसर: Nvidia‘वैश्विक AI खाई को पाटने की तुरंत जरूरत’: एआई समिट में माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंटBaroda BNP Paribas के ELSS फंड का कमाल, ₹10,000 की मंथली SIP से 20 साल में ₹1 करोड़; साथ में मिला टैक्स बेनेफिट

Balanced Advantage Funds में बढ़ा इक्विटी दांव, गिरते वैल्यूएशन के बीच फंड मैनेजरों ने बदली रणनीति

Advertisement

BAF अपने एसेट एलोकेशन तय करने के लिए अलग-अलग मॉडल अपनाते हैं, लेकिन ज्यादातर योजनाओं में इक्विटी एक्सपोजर काफी हद तक बाजार के वैल्यूएशन से जुड़ा होता है

Last Updated- February 18, 2026 | 6:07 PM IST
Balanced Advantage Funds

बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (BAF), जो बाजार की स्थिति के अनुसार इक्विटी और डेट में निवेश को बदलते रहते हैं, उनमें पिछले डेढ़ साल में इक्विटी निवेश थोड़ा बढ़ा है। इसका मुख्य कारण इक्विटी के ‘प्राइस और टाइम करेक्शन’ से वैल्युएशन में आई कुछ राहत है। इस कैटेगरी का सबसे बड़ा फंड HDFC BAF है। फंड की फैक्टशीट डेटा के मुताबिक, जनवरी 2026 में इसके पोर्टफोलियो का 68 फीसदी हिस्सा इक्विटी में था। सितंबर 2024 में यह हिस्सा 50 फीसदी था। इसी अवधि में ज्यादातर अन्य फंडों ने भी अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ाई है। फंड मैनेजरों का कहना है कि यह बढ़ोतरी वैल्यूएशन में नरमी आने की वजह से हुई है।

इक्विटी निवेश अभी भी संतुलित

SBI म्युचुअल फंड के इन्वेस्टमेंट हेड दिनेश बालाचंद्रन ने कहा, “हम साल 2025 के दौरान शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन और कम होती कमाई को ध्यान में रख रहे थे। इसी वजह से हमने अपने एसेट अलोकेशन में संतुलित रुख अपनाया। पिछले कुछ तिमाहियों में कीमतों में गिरावट और बाजार में ठहराव के कारण वैल्यूएशन अब ज्यादा उचित स्तर पर आ गए हैं।”

हालांकि, बढ़ोतरी के बावजूद ज्यादातर योजनाओं में इक्विटी निवेश अभी भी संतुलित या सावधानी भरे स्तर पर है। जनवरी 2026 के अंत तक HDFC BAF को छोड़कर पांच सबसे बड़ी योजनाओं में नेट इक्विटी एक्सपोजर 60 फीसदी से कम था।

Also Read: PSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदा

इस कैटेगरी की दूसरी सबसे बड़ी स्कीम आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बीएएफ (ICICI Prudential BAF) में जनवरी में नेट इक्विटी एक्सपोजर 53 फीसदी था। सितंबर 2024 में यह 32 फीसदी था। एसबीआई बीएएफ (SBI BAF) में 48 फीसदी निवेश इक्विटी में था, जबकि कोटक बीएएफ (Kotak BAF) का नेट एक्सपोजर 58 फीसदी था।

मार्केट वैल्यूएशन से जुड़ा है इक्विटी एक्सपोजर

हालांकि BAF अपने एसेट एलोकेशन तय करने के लिए अलग-अलग मॉडल अपनाते हैं, लेकिन ज्यादातर योजनाओं में इक्विटी एक्सपोजर काफी हद तक बाजार के वैल्यूएशन से जुड़ा होता है। आम तौर पर जब वैल्यूएशन बढ़ते हैं तो इक्विटी आवंटन घटाया जाता है और जब वैल्यूएशन कम होते हैं तो इसे बढ़ाया जाता है। नेट एक्सपोजर हर स्कीम की अपनी स्ट्रैटेजी भी दिखाता है– कुछ फंड मैनेजर सावधानी भरा रुख अपनाते हैं, जबकि कुछ आवंटन के मामले में अपेक्षाकृत ज्यादा आक्रामक होते हैं।

कुछ योजनाएं, जैसे Edelweiss BAF, बिल्कुल अलग स्ट्रैटेजी अपनाती हैं। यह योजना प्रोसाइक्लिकल मॉडल पर चलती है- यानी बाजार के चढ़ने पर इक्विटी निवेश बढ़ाया जाता है और बाजार कमजोर होने पर इसे घटाया जाता है। जनवरी में इस योजना का नेट इक्विटी एक्सपोजर 47 फीसदी था, जो सितंबर 2024 में 67 फीसदी था।

Also Read: Baroda BNP Paribas के ELSS फंड का कमाल, ₹10,000 की मंथली SIP से 20 साल में ₹1 करोड़; साथ में मिला टैक्स बेनेफिट

इक्विटी वैल्यूएशन लॉन्ग टर्म एवरेज से ऊपर

ब्लूमबर्ग डेटा के मुताबिक, फिलहाल इक्विटी वैल्यूएशन लॉन्ग टर्म एवरेज से ऊपर बने हुए हैं। 17 फरवरी तक, Nifty 50 का पिछले 12 महीनों का प्राइस-टू-अर्निंग (PE) रेशियो 23.5 गुना है, जो इसके पांच साल के औसत 23.8 गुना के करीब है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का वैल्यूएशन इससे ज्यादा है। Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 इस समय क्रमशः 34.5 गुना और 29.6 गुना PE पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि इनका पांच साल का औसत क्रमशः 35.6 गुना और 27.5 गुना है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने अपने लेटेस्ट इक्विटी आउटलुक में कहा कि हाल की गिरावट के बाद भी बाजार का कुल वैल्यूएशन अभी तटस्थ स्तर पर बना हुआ है। भारत की लंबी अवधि की ग्रोथ कहानी अब भी मजबूत दिखती है। लेकिन बीच-बीच में कुछ छोटी दिक्कतें आ सकती हैं। इसकी वजह भू-राजनीतिक और व्यापार तनाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के उतार-चढ़ाव वाले निवेश, वैश्विक बाजार में ऊंचे वैल्यूएशन और अस्थिर आर्थिक हालात हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 18, 2026 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement