facebookmetapixel
Advertisement
यूजरनेम फीचर पर WhatsApp और Telegram ने सरकार को भेजा जवाब, जांच के बाद रुख साफ करेगी सरकाररूस-यूक्रेन युद्ध: जापान कैसे बना रूस के जासूसों का नया अड्डा? न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बड़ा दावाMP में स्पेन की कंपनी लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट, ₹19000 करोड़ होगा निवेश; 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगारमंगलवार से खुल रहा ₹9,813 करोड़ का SBI Funds IPO, जानिए क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेजKusumgar IPO Allotment Today: आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें GMP और लिस्टिंग डेटSEBI ने कर्मचारियों के लिए बदले नियम! नौकरी छोड़ने के बाद 2 साल तक नहीं कर सकेंगे यह कामविदेशी निवेशकों की होगी जोरदार वापसी? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप 15 शेयर और सेक्टरजुलाई में KOSPI 9,000 से लुढ़ककर 7,000 के नीचे कैसे पहुंचा? AI से लेकर भारत तक क्या है तस्वीरदेश के 10 बड़े बैंकों में एक साथ निवेश का मौका, ₹500 से कर सकेंगे शुरुआत; जानिए Bajaj AMC के NFO की डीटेलITR Filing 2026: क्या स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को भी भरना होगा ITR? जानिए टैक्स नियम क्या कहते हैं

दिसंबर में RBI ने की 10 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिकवाली, रुपये को बचाने के लिए उठाया कदम

Advertisement

चालू  वित्त वर्ष में दिसंबर तक केंद्रीय बैंक ने 53.3 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 36.1 अरब डॉलर की बिकवाली की थी

Last Updated- February 20, 2026 | 9:57 PM IST
dollar
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर में 10 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है, जबकि नवंबर में शुद्ध बिकवाली 9.7 अरब डॉलर थी। केंद्रीय बैंक ने दिसंबर में 18.3 अरब डॉलर खरीदे हैं, जबिक इसने माह के दौरान 28.3 अरब डॉलर बेचे हैं।

चालू  वित्त वर्ष में दिसंबर तक केंद्रीय बैंक ने 53.3 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 36.1 अरब डॉलर की बिकवाली की थी।  

दिसंबर के अंत में में रुपये के फॉरवर्ड मार्केट में आउटस्टैंडिंग शुद्ध शॉर्ट डॉलर पोजिशन गिरकर 62.35 अरब डॉलर रह गई है, जो नवंबर के अंत में 66.04 अरब डॉलर थी।  

एक साल से कम की शॉर्ट पोजिशन करीब 7 अरब डॉलर गिरी है, जबकि 1 साल से अधिक अवधि की शॉर्ट पोजिशन करीब 3 अरब डॉलर बढ़ी है।

62 अरब डॉलर की शुद्ध शॉर्ट डॉलर पोजिशन में से 20.2 अरब डॉलर एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट, 5.9 अरब डॉलर 1 से 3 महीने की अवधि, 4.3 अरब डॉलर 3 महीने से 1 साल में मेच्योर होगा। शेथ 31 अरब डॉलर 1 साल से अधिक अवधि का कांट्रैक्ट है। जनवरी 2026 तक भारतीय रुपये का रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (रीर) 94.76 रहा, जो दिसंबर में 95.30 था।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement