facebookmetapixel
Advertisement
प्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबा

PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारी

Advertisement

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आ सकती है। ₹2,000 की अगली किस्त पाने के लिए बैंक खाता DBT लिंक और e-KYC पूरा होना जरूरी है।

Last Updated- September 06, 2026 | 12:12 PM IST
PM Kisan
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देशभर के किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की अगली किस्त का इंतजार है। सरकार ने 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे।

अभी सरकार ने 24वीं किस्त जारी करने की पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया है। पीएम किसान योजना में हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है। इसी तय चक्र को देखते हुए 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है। हालांकि, अक्टूबर का यह अनुमान है और सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

हर साल मिलते हैं 6,000 रुपये

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की मदद मिलती है। यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं। इसके लिए सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए रकम ट्रांसफर करती है।

20 जून को 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को अगस्त से नवंबर 2026 की अवधि की अगली किस्त का इंतजार है। योजना के तहत हर चार महीने में किस्त जारी होती है। इसी हिसाब से 24वीं किस्त अक्टूबर के आसपास किसानों के खाते में आने की उम्मीद है।

किन किसानों को मिलेगा 2,000 रुपये?

24वीं किस्त उन्हीं किसान परिवारों को मिलेगी, जो पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं और इसमें रजिस्टर्ड हैं। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, योजना का फायदा पात्र जमीन वाले किसान परिवारों को दिया जाता है।

Also Read: बिना ब्याज वाली EMI चुनने की सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये छिपे हुए खर्च, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

वहीं, कुछ लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स देने वाले लोग और दूसरी तय शर्तों में आने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे किसानों के खाते में 24वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं भेजे जाएंगे।

e-KYC नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त

अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को एक बार यह जरूर जांच लेना चाहिए कि उनका e-KYC पूरा है या नहीं। साथ ही, आधार और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी सही और अपडेट होनी चाहिए।

आधार, बैंक खाते या दूसरी जानकारी में कोई गलती होने पर 2,000 रुपये की किस्त खाते में आने में दिक्कत हो सकती है। किसानों को यह भी देख लेना चाहिए कि उनका बैंक खाता चालू है और DBT के लिए सही तरीके से जुड़ा हुआ है।

ऐसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस

किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त और खाते से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ या किसान की जानकारी देखने वाले विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेश नंबर, आधार या मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करके किस्त और खाते से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।

Advertisement
First Published - September 6, 2026 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement