facebookmetapixel
Advertisement
चीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमण

जेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेट

Advertisement

IT Stocks: जेफरीज की ताजा रिपोर्ट ने निवेशकों की चिंता को और बढ़ा दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज ने 6 आईटी स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है।

Last Updated- February 23, 2026 | 1:22 PM IST
IT Stocks

IT Stocks To Sell: भारत की आईटी कंपनियों के शेयरों में लगातार दबाव बना हुआ है। दिग्गज कंपनियों के शेयर अपने हाई से काफी नीचे गिर गए है और इनमें लगातार गिरावट दिख रही है। आईटी शेयरों में बिकवाली की सबसे बड़ी वजह एआई को लेकर निवेशकों में चिंता है। जानकारों का कहना है कि निवेशकों को चिंता है कि भारतीय आईटी कंपनियां अपनी कमाई और प्रोडक्टिविटी बनाए रख पाएंगी या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण काम ऑटोमेट हो सकता है और प्रोजेक्ट जल्दी पूरे हो सकते हैं।

आईटी सेक्टर में जारी दबाव के बीच ब्रोकरेज हॉउस जेफरीज की ताजा रिपोर्ट ने निवेशकों की चिंता को और बढ़ा दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज ने 6 आईटी स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है। साथ ही इनके टारगेट 33 प्रतिशत तक घटा दिए हैं। इन शेयरों में इंफोसिस, एचसीएलटेक, एमफैसिस, एलटीआईमाइंडट्री, टीसीएस और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

जेफरीज ने अपने नोट में लिखा कि एआई आईटी सेवा कंपनियों के कमर्शियल मिक्स को स्ट्रक्चरल रूप से बदल सकता है। इससे परामर्श और इम्प्लीमेंटेशन की ओर झुकाव बढ़ेगा और प्रबंधित सेवाओं का हिस्सा कम हो जाएगा। जेफ़्रिज की तरफ से डाउनग्रेड किए गए शेयरों की सूची और उनके टारगेट प्राइस मेंब बदलाव;

Infosys

जेफरीज ने इंफोसिस की रेटिंग को ‘BUY’ रेटिंग से डाउनग्रेड कर ‘Hold’ कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस को भी घटाकर 1,290 रुपये कर दिया है। जबकि पहले यह 1,880 रुपये था। इस तरह, शेयर शुक्रवार के बंद भाव से 5 प्रतिशत और गिर सकता है।

HCLTech

जेफरीज ने एचसीएल टेक पर रेटिंग ‘BUY’ से घटाकर अब ‘Hold’ कर दी है। साथ ही टारगेट प्राइस को 1,885 रुपये से घटाकर 1,390 रुपये कर दिया गया है। इस नए लक्ष्य के आधार पर, शुक्रवार के बंद भाव से शेयर में करीब 4 प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है।

Mphasis

ब्रोकरेज ने एमफेसिस पर भी ‘BUY’ रेटिंग को डाउनग्रेड कर ‘Hold’ कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस पहले के 3,410 रुपये से घटाकर 2,450 रुपये कर दिया गया है। एमफेसिस के शेयर पहले से ही टारगेट प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

LTIMindtree

एलटीआईमाइंडट्री की रेटिंग घटाकर अब ‘underperform’ कर दी गई है। साथ ही टारगेट प्राइस को 6,175 रुपये से घटाकर 4,300 रुपये कर दिया गया है। नए टारगेट प्राइस के आधार पर मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 12 प्रतिशत तक गिरावट की संभावना जताई गई है।

शेयर पुरानी रेटिंग नई रेटिंग टारगेट प्राइस (रु./शेयर) नया टारगेट प्राइस (रु./शेयर) टारगेट मल्टिपल टारगेट मल्टिपल
Infosys BUY HOLD 1,880 1,290 23 16
HCLTech BUY HOLD 1,885 1,390 24 18
TCS HOLD UPF 3,485 2,350 22 15
Wipro UPF UPF 220 180 17 13
TechM UPF UPF 1,420 1,180 19 16
LTIM HOLD UPF 6,175 4,300 27 19
Coforge BUY BUY 2,060 1,620 31 25
Sagility BUY BUY 70 53 24 19
IKS BUY BUY 1,960 1,825 29 28
Mphasis BUY HOLD 3,410 2,450 27 20
Hexaware HOLD UPF 660 460 24 17

स्रोत: जेफरीज 

TCS

जेफरीज ने देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस पर भी रेटिंग को डाउनग्रेड कर ‘underperform’ कर दिया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस घटाकर 2,350 रुपये कर दिया गया है। जबकि पहले यह 3,485 रुपये था। इस तरह, शेयर में करीब 12.5 प्रतिशत तक गिरावट की संभावना जताई गई है।

Hexaware Tech

ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग घटाकर ‘underperform’ कर दी गई है और इसका टारगेट प्राइस पहले के 660 रुपये से घटाकर 460 रुपये कर दिया गया है। संशोधित टारगेट प्राइस से शेयर में मौजूदा स्तर से 12% तक की गिरावट की संभावना है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 12:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement