facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

CAG Report: SBI पर बरस रहा धन, बिना डिमांड मिल गया 8,800 करोड़ का फंड

Advertisement

DFS ने यह रकम वित्त वर्ष 2017-18 के लिए दी थी।

Last Updated- March 28, 2023 | 12:20 PM IST
SBI Q4 Results

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर इन दिनों धन की वर्षा हो रही है। दिलचस्प बात यह हैं कि बिना मांगे ही सरकार ने SBI को 8,800 करोड़ रुपये का फंड दे दिया। सोमवार को संसद में पेश की गई CAG की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। CAG की रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को क्रेडिट ग्रोथ के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फाइनैंशियल सर्विसेज (DFS) ने यह फंड दिया था।

क्यों दिया गया SBI को फंड

संसद में पेश की गई CAG की रिपोर्ट के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ फाइनैंशियल सर्विसेज (DFS) ने बैंक को यह पैसा बैंक रीकैपिटलाइजेशन के लिए दिया था। DFS ने यह रकम वित्त वर्ष 2017-18 के लिए दी थी। आपको बता दें कि DFS वित्त मंत्रालय के अधीन काम करती है।

मानकों का पालन किए बगैर ही DFS ने जारी किया था फंड

CAG की रिपोर्ट से इस बात का भी खुलासा हुआ कि DFS ने अपने मानकों का पालन किए बगैर ही SBI को फंड जारी किया था। DFS के नियम के अनुसार फंड जारी करने के लिए वह पूंजी की आवश्यकताओं का एसेसमेंट करती है। हालांकि SBI को फंड जारी करते समय DFS ने इस प्रकार को कोई एसेसमेंट नहीं किया था।

यह भी पढ़ें : PF Interest Rate Hike: खुशखबरी! अब PF में जमा रकम पर मिलेगा अधिक ब्याज, EPFO ने बढ़ाया इंटरेस्ट रेट

समय-समय पर बैंकों को मिलता है फंड

सरकार समय-समय पर सरकारी बैंको को उनकी नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, विलय के कराण पूंजी की जरूरतों और RBI के PCA फ्रेमवर्क से बाहर आने के लिए पैसा देती है। हालांकि यह पैसा एसेसमेंट के बाद ही जारी किया जाता है।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement