facebookmetapixel
Advertisement
Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजर

सरकारी बॉन्ड और रुपये में सुधार की उम्मीद

Advertisement

बॉन्ड डीलरों ने कहा कि 10 वर्षीय बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड का यील्ड मंगलवार को 3-4 आधार अंक तक कम होने की उम्मीद है

Last Updated- May 12, 2025 | 11:26 PM IST

मंगलवार को सरकारी बॉन्ड और रुपये में मजबूती की उम्मीद है क्योंकि सप्ताहांत में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति बनने से सीमा पर तनाव कम हो गया है। बॉन्ड डीलरों ने कहा कि 10 वर्षीय बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड का यील्ड मंगलवार को 3-4 आधार अंक तक कम होने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक की ओपन मार्केट ऑपरेशन नीलामी के कारण बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा, युद्ध विराम के कारण मंगलवार को बेंचमार्क बॉन्ड पर यील्ड 3 से 4 आधार अंक नीचे खुल सकता है। अब हम दरों में कटौती और ओएमओ के माध्यम से तरलता बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं जो बाजार के लिए सकारात्मक है। शुक्रवार को बेंचमार्क यील्ड 6.38 फीसदी रहा था जो सप्ताह के दौरान 6.40 फीसदी के मनोवैज्ञानिक स्तर से पार चला गया था।

सप्ताह के दौरान रुपये में 0.98 फीसदी की गिरावट आई। गुरुवार को घरेलू मुद्रा में दो साल से अधिक समय में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट देखी गई जिससे मौजूदा कैलेंडर और वित्त वर्ष दोनों के लिए सारी बढ़त समाप्त हो गई। लेकिन डॉलर की बिक्री के माध्यम से केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप ने मुद्रा को स्थिर करने में मदद की जिससे शुक्रवार को सुधार हुआ। सप्ताह के अंत तक रुपये में कैलेंडर वर्ष में 0.27 फीसदी और वित्त वर्ष में 0.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

एक निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने कहा, हमें उम्मीद है कि रुपया प्रति डॉलर 85 के स्तर के करीब खुलेगा, उससे आगे नहीं। डॉलर इंडेक्स पर ध्यान रहेगा क्योंकि (अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा) दर कटौती पर विराम के बाद वहां जोखिम है। अस्थिरता अब खत्म हो जानी चाहिए।

 

Advertisement
First Published - May 12, 2025 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement