facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

RBI की VRRR नीलामी को बैंकों से मिली सुस्त प्रतिक्रिया

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 8:51 PM IST
RBI launches UDGAM portal

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बुधवार को आयोजित की गई दो-दिवसीय वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (VRRR ) नीलामी को बैंकों से कमजोर प्रतिक्रिया मिली है, क्योंकि उन्होंने 75,000 करोड़ रुपये की निर्धारित रा​शि के मुकाबले सिर्फ 1,850 करोड़ रुपये ही लगाए।

हालांकि मई के आ​खिरी सप्ताह से तरलता संबं​धित शर्तों में ढील दी गई है, लेकिन बैंक VRRR नीलामियों में भागीदारी को लेकर सतर्क हैं, क्योंकि महीने के मध्य से अ​ग्रिम कर निकासी भी शुरू होगी, जिससे नकदी में कमी आएगी।

केंद्रीय बैंक रीपो का इस्तेमाल कर बैंकिंग व्यवस्था में नकदी डालता है और रिवर्स रीपो के जरिये इसे हासिल करता है।

इस सप्ताह, सोमवार और मंगलवार, दोनों दिन बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त नकदी 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। सोमवार को अ​धिशेष रा​शि 2.26 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 2.11 लाख करोड़ रुपये था।

बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘मौद्रिक नीति की वजह से ज्यादातर बैंक VRRR में अपना अ​धिशेष कोष लगाने में सतर्कता बरत रहे हैं। मौद्रिक नीति की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।’

Also read: छह महीने के सर्वोच्च स्तर पर बेंचमार्क सूचकांक, RBI की तरफ से ब्याज दरों में बदलाव न होने की उम्मीद

मंगलवार को, तीन-दिवसीय VRRR नीलामी में 75,000 करोड़ रुपये की निर्धारित रा​शि के विपरीत बैंकों ने 32,375 करोड़ रुपये लगाए।

मजबूत ऋण वितरण के बीच पिछले महीने नकदी हालात चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन सरकारी खर्च में तेजी और 2,000 रुपये के नोट वापस लिए जाने के निर्णय के बाद से मई के आ​खिरी सप्ताह से सकारात्मक बदलाव दिखे हैं।

Also read: सर्किट फिल्टर में बदलाव के बाद चढ़े अदाणी ग्रुप के शेयर

RBI के ताजा आंकड़े के अनुसार, 2 जून तक चलन में मुद्रा का आंकड़ा 34.14 लाख करोड़ रुपये था, जो पूर्ववर्ती सप्ताह के मुकाबले 27,277 करोड़ रुपये की गिरावट है। 2,000 रुपये के नोटों की वापसी 23 मई से शुरू हुई, और 30 सितंबर 2023 तक बरकरार रहेगी।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement