facebookmetapixel
Advertisement
अगस्त में फिर बढ़ सकती है खुदरा महंगाई, 4.8% तक पहुंचने का अनुमान; चीनी, प्याज और खाद्य तेल ने बढ़ाई चिंतालोन प्रीपेमेंट से बच सकता है हजारों का ब्याज, लेकिन क्या क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट से समझेंएक्सप्लेनर: लोन चुकाने के बाद बैंक खो दे असली प्रॉपर्टी पेपर्स, तो तुरंत उठाएं ये कदम और पाएं हर्जानाKGB के सीक्रेट एजेंट से रूस के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति तक, कैसे सत्ता के शिखर पर पहुंचे पुतिनएक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?तीन दिन में 1% टूटा रुपया, महंगा क्रूड, विदेशी निकासी ने बढ़ाया दबाव; आपकी जेब से बाजार तक कहां पड़ेगा असर?टेक कंपनियों में छंटनी की नई लहर, 2026 में 1.28 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं; क्या AI है बड़ी वजह?ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदलेंगे, फर्जी डिस्काउंट पर लगेगी लगाम; 1 जनवरी से ग्राहकों को दिखेंगे ये बदलावBRICS Summit 2026: पुतिन से शी जिनपिंग तक, 3 दिन में PM मोदी की 15 अहम मुलाकातें; जानिए पूरा शेड्यूल₹0.32 में खरीदा था NSE का शेयर, अब भाव ₹1,785; IPO से इन 10 निवेशकों को ₹16,500 करोड़ का फायदा

सर्किट फिल्टर में बदलाव के बाद चढ़े अदाणी ग्रुप के शेयर

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 11:40 PM IST
Stocks to watch today

स्टॉक एक्सचेंजों की तरफ से रोजाना कीमत दायरे में बदलाव के कारण अदाणी समूह के शेयरों में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई। अदाणी पावर के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल आई जबकि दो अन्य कंपनियों की बढ़त 1 से 2.5 फीसदी के दायरे में रही। कीमत दायरे में बदलाव वाले चारों शेयरों में सिर्फ अदाणी ग्रीन ही 0.75 फीसदी टूटकर 985.45 रुपये पर बंद हुआ।

बुधवार से अदाणी पावर के सर्किट की सीमा 5 फीसदी से 20 फीसदी कर दी गई है, वहीं अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी विल्मर और अदाणी ग्रीन के लिए यह बदलाव 5 फीसदी से 10 फीसदी कर दिया गया है।

सर्किट फिल्टर के जरिये स्टॉक एक्सचेंज किसी शेयरों में रोजाना की घटबढ़ व भागीदारी को सीमित करते हैं ताकि कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी व गिरावट को रोका जा सके। जब कीमत सर्किट की सीमा पर पहुंच जाती है तो शेयर की कीमतें इससे ऊपर या नीचे नहीं जा सकती।

Also read: मई में बढ़े 21 लाख नए डीमैट अकाउंट, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची कुल संख्या

ऐक्सिस बैंक का एमकैप 3 लाख करोड़ रुपये के पार

ऐक्सिस बैंक का बाजार पूंजीकरण (mcap) बुधवार को पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। निजी क्षेत्र के इस बैंक का शेयर 0.9 फीसदी चढ़कर 977 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। ऐक्सिस बैंक अब भारत की 17वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है और HDFC Bank, ICICI Bankव SBI के बाद सबसे मूल्यवान बैंक है। इस कैलेंडर वर्ष में ऐक्सिस बैंक का शेयर 4.6 फीसदी चढ़ा है, जो निफ्टी बैंक इंडेक्स में हुई 3 फीसदी की बढ़ोतरी से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement