NFO Alert: 360 वन म्युचुअल फंड ने डायना एसआईएफ इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड (DynaSIF Equity Long–Short Fund) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी है, जिसे उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है जो लिस्टेड शेयरों और इक्विटी डेरिवेटिव्स में चुनिंदा लॉन्ग और शॉर्ट पोजीशन के जरिए लंबी अवधि में अपनी दौलत में इजाफा करना चाहते हैं। इस न्यू फंड ऑफर (NFO) की शुरुआत 6 फरवरी 2026 से होगी और यह 20 फरवरी 2026 को बंद होगा।
फंड टाइप: यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी है, जो लिस्टेड शेयरों और इक्विटी से जुड़े निवेश साधनों में निवेश करती है। इसमें डेरिवेटिव्स के जरिए सीमित शॉर्ट पोजीशन लेने की भी अनुमति है।
NFO अवधि: 6 फरवरी से 20 फरवरी 2026
मिनिमम निवेश: ₹10,00,000 (मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए ₹1,00,000)
एग्जिट लोड: आवंटन की तारीख से 3 महीने के भीतर रिडेम्प्शन पर 0.5%; इसके बाद कोई एग्जिट लोड नहीं
टैक्सेशन: इक्विटी के अनुसार टैक्स नियम लागू
बेंचमार्क: BSE 500 TRI
फंड मैनेजर: हर्ष अग्रवाल, जिन्हें लॉन्ग-शॉर्ट और मल्टी-एसेट रणनीतियों में करीब 20 साल का अनुभव है।
Also Read: DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौका
DynaSIF इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड, 360 वन म्युचुअल फंड के नए निवेश प्लेटफॉर्म DynaSIF के तहत लॉन्च की गई पहली स्ट्रैटेजी है। इसका नाम ग्रीक शब्द “डायनैमिस” से लिया गया है, जिसका मतलब है शक्ति, सामर्थ्य और संभावनाएं। यह प्लेटफॉर्म स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) फ्रेमवर्क के तहत डेवलप किया गया है और इसे पारंपरिक म्युचुअल फंड तथा अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजीज के बीच एक कड़ी के रूप में पेश किया गया है। इसमें पारदर्शिता, आसान संचालन और मजबूत गवर्नेंस पर जोर दिया गया है।
DynaSIF एक्टिव रूप से शेयर और एसेट चुनने की रणनीति अपनाता है। साथ ही इसमें रिस्क मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जाता है। इसका मकसद अलग-अलग जोखिम स्तरों पर निवेश के विकल्प देना है, ताकि निवेशक बदलते बाजार हालात में बेहतर फैसले ले सकें।
360 वन एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के सीईओ राघव अय्यर ने कहा, “DynaSIF के जरिए कंपनी एक नया निवेश प्लेटफॉर्म ला रही है, जो सेबी के SIF फ्रेमवर्क के अनुरूप इनोवेशन और सावधानी का संतुलन रखता है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बाजार बदल रहा है, बेहतर रिटर्न पाने के लिए लचीलापन, जोखिम की समझ और अलग सोच पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है। खासकर ऐसे माहौल में, जहां बाजार की अगुवाई करने वाले सेक्टर और चक्र लगातार बदलते रहते हैं।”
Also Read: Jio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस
DynaSIF इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्ट्रैटेजी है, जिसमें कम से कम 80 फीसदी निवेश इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में किया जाएगा। फंड को इक्विटी डेरिवेटिव्स के जरिए अधिकतम 25 फीसदी तक सीमित शॉर्ट पोजीशन लेने की अनुमति है। इसके अलावा, अधिकतम 20 फीसदी निवेश डेट और InvITs में किया जा सकता है।
यह स्ट्रैटेजी किसी खास सेक्टर, मार्केट कैप या इन्वेस्टमेंट स्टाइल तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य स्ट्रक्चलर, चक्रीय और सामयिक निवेश अवसरों को मिलाकर लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न (अल्फा) कमाना है। फंड का बेंचमार्क इंडेक्स BSE 500 TRI है और यह रिस्क बैंड लेवल 5 के अंतर्गत आता है।
360 वन AMC के को-फाउंडर और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) अनूप माहेश्वरी ने बताया कि DynaSIF भारत में एक्टिव निवेश के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करता है। SIF फ्रेमवर्क निवेश में ज्यादा लचीलापन देता है। इससे जोखिम को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है और ऐसे निवेश विकल्प बनाए जा सकते हैं जो तय नतीजों पर ध्यान दें। साथ ही, इसमें म्युचुअल फंड जैसी मजबूत निगरानी व्यवस्था और टैक्स से जुड़े फायदे भी बने रहते हैं।