facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौका

यह फंड DSP नेत्रा की इनसाइट्स के आधार पर चलेगा, जो डीएसपी म्युचुअल फंड का इन-हाउस मार्केट इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क है

Last Updated- February 04, 2026 | 5:52 PM IST
DSP Multi Asset Omni Fund of Funds

NFO Alert: डीएसपी म्युचुअल फंड ने डीएसपी मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स (DSP Multi Asset Omni Fund of Funds) के लॉन्च की घोषणा की। यह एक ओपन-एंडेड FoF स्कीम है, जिसका मकसद उन निवेशकों के लिए निवेश को आसान बनाना है, जिन्हें बाजार पर नजर रखना, एसेट एलोकेशन का सही समय तय करना या अलग-अलग निवेशों को अलग-अलग बाजार चक्रों में मैनेज करना मुश्किल लगता है। इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 5 फरवरी 2026 को खुलेगा और 19 फरवरी 2026 को बंद होगा।

DSP Multi Asset Omni FoF की डिटेल

फंड का नाम – डीएसपी मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स

फंड टाइप – ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड्स स्कीम

NFO ओपन डेट – 5 फरवरी, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 19 फरवरी, 2026

मिनिमम निवेश – ₹100

एग्जिट लोड – 1 महीने के भीतर रिडीम करने पर 1% शुल्क

एक्सपेंस रेशियो – 2% तक

बेंचमार्क – 55% निफ्टी 500 टीआरआई + 15% भौतिक सोने की घरेलू कीमत (LBMA) + 5% भौतिक चांदी की घरेलू कीमत (LBMA) + 25% निफ्टी कंपोजिट डेट इंडेक्स

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High)

फंड मैनेजर – अनिल गेलानी और दीपेश शाह

Also Read: Jio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस

DSP नेत्रा फ्रेमवर्क पर चलेगा फंड

यह फंड DSP नेत्रा की इनसाइट्स के आधार पर चलेगा, जो डीएसपी म्युचुअल फंड का इन-हाउस मार्केट इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क है। यह बाजार के डेटा, वैल्यूएशन और लंबे समय के रुझानों के आधार पर अलग-अलग एसेट क्लास में जोखिम और सुरक्षा के स्तर का आकलन करता है। इससे बाजार की स्थिति बदलने पर निवेश आवंटन के फैसले लेने में मदद मिलती है।

इस फंड में क्या है खास?

  1. यह फंड मार्जिन ऑफ सेफ्टी संकेतों के आधार पर एसेट एलोकेशन को गतिशील रूप से बदलता है।
  2. एसेट एलोकेशन और सेक्टर पोजिशनिंग के फैसले DSP नेत्रा आधारित इंटेलिजेंस से लिए जाते हैं।
  3. फंड को इस तरह बनाया गया है कि वह बाजार के रुझान पूरी तरह बनने से पहले बदलती परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया दे सके।
  4. इसमें अलग-अलग फंड और ईटीएफ में निवेश की लचीलापन है, जिसमें अन्य एएमसी के प्रोडक्ट भी शामिल हो सकते हैं।
  5. फंड के ढांचे के भीतर ही रीबैलेंसिंग की जाती है, जिससे टैक्स के लिहाज से ज्यादा दक्षता मिलती है।
  6. यह अलग-अलग बाजार चक्रों के लिए एक डाइवर्सिफाइड निवेश समाधान के तौर पर तैयार किया गया है।
  7. ज्यादा उतार-चढ़ाव के समय यह फंड इक्विटी में निवेश को घटाकर 25% तक कर सकता है।

Also Read: Kotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौका

फंड कहां करेगा निवेश?

DSP मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स इक्विटी-ओरिएंटेड, डेट-ओरिएंटेड और कमोडिटी-ओरिएंटेड स्कीमों में निवेश करता है। इसमें सोना और चांदी जैसे कमोडिटी ETF भी शामिल हैं। बाजार से मिलने वाले संकेतों के आधार पर इन एसेट क्लास में निवेश का अनुपात समय-समय पर बदला जाता है। विभिन्न एसेट क्लास में निवेश फैलाकर यह फंड सिर्फ एक ही रिटर्न स्रोत पर निर्भर रहने के बजाय ग्रोथ की संभावनाओं और जोखिम प्रबंधन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।

यह फंड आम तौर पर 25–75% निवेश इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीमों में, 15–50% डेट-ओरिएंटेड स्कीमों में और 10–50% निवेश गोल्ड व सिल्वर ईटीएफ में करेगा। बाजार की मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार इन अनुपातों में बदलाव किया जाएगा। इस स्ट्रेटेजी का मकसद अलग-अलग आर्थिक और बाजार चक्रों में एक ज्यादा मजबूत और संतुलित पोर्टफोलियो तैयार करना है।

Also Read: STT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशन

किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, यह फंड उन निवेशकों के लिए एक सिंगल, प्रोफेशनली मैनेज्ड सॉल्यूशन के तौर पर तैयार किया गया है, जिन्हें बाजार पर नजर रखना, एसेट एलोकेशन का सही समय तय करना या अलग-अलग निवेशों को अलग-अलग बाजार चक्रों में मैनेज करना मुश्किल लगता है। इक्विटी, डेट और कमोडिटी जैसे विभिन्न एसेट क्लास में डायवर्स निवेश के जरिए अपनी दौलत में इजाफा करने इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए यह एक बेहतर विकल्प बन सकता है। इस फंड की एक सबसे बड़ी खासियत है कि बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव के दौरान यह फंड इक्विटी में निवेश को घटाकर 25% तक ला सकता है, जिससे गिरावट के जोखिम को संभालने में अतिरिक्त सुरक्षा मिल सके।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - February 4, 2026 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट