facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देश

राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते कुछ वर्ष देश में तेज विकास के रहे हैं

Last Updated- February 05, 2026 | 5:57 PM IST
PM Modi
राज्यसभा में भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत आज विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है और हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयां छूने के साथ युवा होता जा रहा है। राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते कुछ वर्ष देश में तेज विकास के रहे हैं और देश सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ”भारत आज विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है। हम समाधान दे रहे हैं।”

तेज आर्थिक विकास और कम महंगाई एक दुर्लभ संयोग

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का तेज आर्थिक विकास और कम महंगाई एक दुर्लभ संयोग है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में इस देश के मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाओं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा, ”अभिभाषण में इसकी भी चर्चा की गई है कि देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं। इसमें भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया है, जो हम सब के लिए प्रेरक है।”

Also Read: विदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकात

दूसरा चतुर्थांश होगा विकास का निर्णायक दौर

कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच भाषण शुरू करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का पहला चतुर्थांश पूरा हो चुका है और दूसरा चतुर्थांश उसी प्रकार निर्णायक होना चाहिए जैसा कि पिछली शताब्दी में हुआ था। उन्होंने कहा, ”विकसित भारत के निर्माण में यह दूसरा चतुर्थांश भी सामर्थ्यवान होने वाला है, तेजी से विकास करने वाला है। देशवासी महसूस कर रहे हैं कि हम एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। हमें न रुकना है, न थमना है और लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेना है।’

विकास की नई ऊंचाई छू रहा भारत

मोदी ने कहा, ”वर्तमान में हम देखें तो भारत को अनेक सुयोग एक साथ नसीब हुए हैं। अपने आप में यह एक उत्तम संयोग हो गया है। समृद्ध से समृद्ध देश भी बुजुर्ग होते जा रहे हैं। हमारा देश ऐसा है जो विकास की नई ऊंचाई छू रहा है और उसी समय हमारा देश युवा होता जा रहा है। हमारे देश में युवाओं की आबादी बढ़ रही है जो अच्छा सुयोग है।”

उन्होंने कहा कि विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है और हमारे पास युवा प्रतिभाएं हैं, जिनके पास संकल्प, सपने और सामर्थ्य भी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, लेकिन आज हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के क्रम में हैं। प्रधानमंत्री के भाषण के बीच विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया।

(PTI इनपुट के साथ)

First Published - February 5, 2026 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट