facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

Reliance Q3FY26 results: रिटेल बिजनेस में कमजोरी के चलते मुनाफा ₹18,645 करोड़ पर स्थिर, रेवेन्यू बढ़ा

Advertisement

खुदरा कारोबार में कमजोरी के चलते अन्य सेगमेंट से मिले लाभ का असर संतुलित हो गया। जीएसटी दरों में तर्कसंगत बदलाव के कारण रिटेल कारोबार में कमाई की रफ्तार धीमी रही

Last Updated- January 16, 2026 | 8:39 PM IST
Reliance Industries Share

Reliance Q3FY26 results: मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनियों मेंं से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18,645 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 18,540 करोड़ रुपये था। कंपनी फाइलिंग के मुताबिक, खुदरा कारोबार में कमजोरी के चलते अन्य सेगमेंट से मिले लाभ का असर संतुलित हो गया। देश के सबसे बड़े ग्रुप को जीएसटी दरों में तर्कसंगत बदलाव (GST rate rationalisation) के कारण रिटेल कारोबार में कमाई की रफ्तार धीमी रही। हालांकि, एनर्जी और डिजिटल बिजनेस से मिले समर्थन ने कंपनी के नतीजों को संभाल कर रखा।

ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 2.69 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अक्टूबर-दिसंबर 2024 में 2.43 लाख करोड़ रुपये था।

Also Read: Wipro Q3FY26 results: मुनाफा 7% घटकर ₹3,119 करोड़ पर आया, ₹6 के डिविडेंड का किया ऐलान

मुकेश अंबानी ने क्या कहा?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि Q3FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रदर्शन मजबूत रहा। उन्होंने बताया कि सभी बिजनेस सेगमेंट में स्थिर वित्तीय प्रदर्शन और परिचालन मजबूती देखने को मिली।

अंबानी ने कहा कि रिलायंस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और न्यू एनर्जी के क्षेत्र में नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रही है। उनके मुताबिक, कंपनी मूल्य सृजन के एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि रिलायंस इन नई तकनीकों में अग्रणी भूमिका निभाएगी और भारत व दुनिया के लिए बड़े पैमाने पर टिकाऊ समाधान पेश करेगी।

JIO का मुनाफा 11.3% बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल इकाई JIO प्लेटफॉर्म्स ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि बीते साल की समान तिमाही के मुकाबले उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.3 फीसदी बढ़कर 7,629 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस बढ़ोतरी के पीछे सब्सक्राइबर बेस में विस्तार, एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में सुधार और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते पैमाने की अहम भूमिका रही।

शुक्रवार को बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.06 फीसदी टूटकर 1457.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 7:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement