facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Tax collection: नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16% बढ़कर 16.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

CBDT के अनुसार, नेट नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन, जिसमें मुख्य रूप से व्यक्तिगत आयकर शामिल है, 8.74 लाख करोड़ से अधिक रहा।

Last Updated- January 13, 2025 | 7:56 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

Tax collection: नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 15.88% की वृद्धि के साथ 16.90 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने सोमवार को यह आंकड़े जारी किए।

CBDT के अनुसार, नेट नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन, जिसमें मुख्य रूप से व्यक्तिगत आयकर शामिल है, 8.74 लाख करोड़ से अधिक रहा। वहीं, 1 अप्रैल 2024 से 12 जनवरी 2025 के बीच नेट कॉर्पोरेट टैक्स कलैक्शन 7.68 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

इस वित्तीय वर्ष में अब तक प्रतिभूति लेनदेन कर (STT) से नेट कलैक्शन 44,538 करोड़ रुपये रहा है।

Also read: Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत, दिसंबर में रिटेल इन्फ्लेशन घटकर 4 महीने के निचले स्तर 5.22% पर आया

इस अवधि के दौरान 3.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ‘रिफंड’ जारी किए गए। यह एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 42.49 प्रतिशत अधिक है।

एक अप्रैल से 12 जनवरी के बीच ग्रोस डायरेक्ट टैक्स कलैक्शन 20% बढ़कर 20.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स से 22.07 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 10.20 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्स कलैक्शन, 11.87 लाख करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर और अन्य कर शामिल हैं।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement