facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

WPI: अगस्त में थोक महंगाई दर 0.52% पर, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

अगस्त में महंगाई बढ़ने की वजह खाने-पीने के उत्पादों, विनिर्माण वस्तुओं, गैर-खाद्य पदार्थों, गैर-धातु खनिज उत्पादों और परिवहन उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी रही

Last Updated- September 15, 2025 | 1:38 PM IST
Representational Image

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 0.52 फीसदी हो गई। जुलाई में यह -0.58 फीसदी थी। अगस्त में महंगाई बढ़ने की वजह खाने-पीने के उत्पादों, विनिर्माण वस्तुओं, गैर-खाद्य पदार्थों, गैर-धातु खनिज उत्पादों और परिवहन उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी रही।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”अगस्त 2025 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, गैर-खाद्य पदार्थों, विनिर्माण क्षेत्र, गैर-धात्विक (नॉन मेटल) खनिज उत्पादों और परिवहन उपकरणों की कीमतों में वृद्धि के चलते हुई।”

खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक अगस्त 2025 में 1.60 फीसदी बढ़कर 191.0 पर पहुंच गया, जो जुलाई में 188.0 था। इस दौरान गैर-खाद्य पदार्थों की कीमतें 2.92 फीसदी, खनिजों की कीमतें 2.66 फीसदी और खाद्य पदार्थों की कीमतें 1.45 फीसदी बढ़ीं। हालांकि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की महंगाई दर अगस्त में 0.43 फीसदी रही।

ईंधन और बिजली की महंगाई घटी

ईंधन और बिजली की महंगाई दर अगस्त में 0.69 फीसदी घटकर 143.6 रही, जो जुलाई में 144.6 थी। बिजली और खनिज तेलों की कीमतें क्रमशः -2.91 फीसदी और -0.07 फीसदी पर नकारात्मक रहीं। वहीं, कोयले की कीमतें जुलाई के मुकाबले स्थिर रहीं।

विनिर्मित उत्पाद के दाम बढ़े

WPI बास्केट का सबसे बड़ा हिस्सा विनिर्मित उत्पादों का है। अगस्त में इनकी कीमतें जुलाई के मुकाबले 0.21 फीसदी बढ़ीं। खाद्य उत्पादों, वस्त्रों, विद्युत उपकरणों, अन्य परिवहन उपकरणों और मशीनरी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।

वहीं, बेसिक मेटल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स, परिधान, लकड़ी और उससे बने उत्पादों तथा फर्नीचर की कीमतें इस दौरान घट गईं।

CPI महंगाई दर 2.07% पर

इसी बीच, खुदरा महंगाई दर (CPI) भी अगस्त में बढ़कर 2.07 फीसदी पर पहुंच गई, जो जुलाई में 1.61 फीसदी थी। यह आंकड़ा सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने शुक्रवार को जारी किया।

First Published - September 15, 2025 | 1:38 PM IST

संबंधित पोस्ट