facebookmetapixel
Advertisement
अदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंडसहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसा

Urban Company IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 103 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब

Advertisement

Urban Company IPO: आईपीओ का कीमत दायरा 98 से 103 रुपये तय किया गया है और कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 14,800 करोड़ रुपये है।

Last Updated- September 13, 2025 | 11:10 AM IST
GSP Crop Science IPO
Urban Company IPO

निवेशकों ने अर्बन कंपनी, देव एक्सेलरेटर और श्रंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को हाथोहाथ लिया। टेक स्टार्टअप अर्बन कंपनी के 1,900 करोड़ रुपये के आईपीओ को कुल मिलाकर 103.63 गुना आवेदन मिले।

आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 140.2 गुना, एचएनआई श्रेणी में 74.04 गुना, खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 39.25 गुना तथा कर्मचारियों के लिए आरक्षित श्रेणी में 36.8 गुना आवेदन मिले। इतनी भारी प्रतिक्रिया के कारण अर्बन कंपनी पिछले छह वर्षों में 100 गुना से ज्यादा आवेदन हासिल करने वाली 65वीं कंपनी बन गई है।

टाइगर ग्लोबल समर्थित अर्बन कंपनी एक ऐसे बाजार का संचालन करती है जो ग्राहकों को सौंदर्य, सफाई, प्लंबिंग, बढ़ईगीरी, उपकरण मरम्मत और अन्य सेवाएं प्रदान करने वाले पेशेवरों से जोड़ता है। आईपीओ का कीमत दायरा 98 से 103 रुपये तय किया गया है और कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 14,800 करोड़ रुपये है।

कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के प्रबंध निदेशक वी. जयशंकर ने कहा, निवेशक समझते हैं कि विभिन्न तरह की घरेलू सेवाओं के लिए अर्बन कंपनी एकमात्र मार्केटप्लेस है। समय के साथ इसकी पहुंच न केवल सेवाओं के विस्तार के मामले में बल्कि इसके परिचालन वाले शहरों की संख्या में भी बढ़ी है। उसका कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है, जिससे कंपनी के पास मूल्य प्रदान करते रहने की दीर्घकालिक क्षमता है। आईपीओ की कामयाबी सार्वजनिक होने की योजना बना रही अन्य उपभोक्ता इंटरनेट कंपनियों के लिए अच्छा संकेत है।

Advertisement
First Published - September 13, 2025 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement