facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

अगस्त में कार बिक्री घटी, त्योहारी डिमांड से टू-व्हीलर्स को मि​ला बूस्ट: सियाम

Advertisement

पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री अगस्त 2025 में घटकर 3,21,840 यूनिट रह गई। यह अगस्त 2024 में 3,52,921 यूनिट रही

Last Updated- September 15, 2025 | 1:44 PM IST
SIAM Auto Sales February 2026
Representational Image

Auto Sales August 2025: अगस्त में पैसेंजर व्हीकल (PV) की ​सेल्स सालाना आधार पर 9 फीसदी घट गई, जबकि टू-व्हीलर बिक्री में स्थिर ग्रोथ दर्ज की गई। पीटीआई के अनुसार, यह जानकारी सोमवार को सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई। इंडस्ट्री का मानना है कि टैक्स कटौती लागू होने के बाद सेक्टर में मांग की वापसी होगी।

सियाम के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री (निर्माताओं से डीलरों तक भेजी गई गाड़ियां) अगस्त 2025 में घटकर 3,21,840 यूनिट रह गई। यह अगस्त 2024 में 3,52,921 यूनिट रही थी।

कमजोर सेंटीमेंट और GST 2.0 से टली खरीदारी

सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि बिक्री में गिरावट का कारण ऑटोमेकर्स की ओर से कमजोर उपभोक्ता सेंटीमेंट के बीच डिस्पैच में बदलाव करना है। उन्होंने बताया कि कई संभावित खरीदारों ने गाड़ियों पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में कटौती की घोषणा के बाद कम कीमतों की उम्मीद में खरीद टाल दी।

मेनन ने कहा कि टैक्स कटौती से मोबिलिटी एक्सेस बढ़ेगा और ऑटो सेक्टर में त्योहारों के दौरान नई रफ्तार मिलेगी। त्योहारों का सीजन पहले से ही ऑटो बिक्री का मजबूत समय माना जाता है।

गांव और त्योहारी मांग से टू-व्हीलर में तेजी

टू-व्हीलर बिक्री अगस्त में 7 फीसदी बढ़कर 18,33,921 यूनिट रही, जो एक साल पहले 17,11,662 यूनिट थी। इस ग्रोथ को ग्रामीण मांग और त्योहारों की खरीदारी ने बढ़ावा दिया। इस दौरान स्कूटर की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 6,83,397 यूनिट पर पहुंच गई, जबकि मोटरसाइकिल डिस्पैच 4 फीसदी बढ़कर 11,06,638 यूनिट रहे।

थ्री-व्हीलर की रिकॉर्ड बिक्री

थ्री-व्हीलर ने अगस्त महीने में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। इस दौरान 75,759 यूनिट डिस्पैच हुईं, जो पिछले साल अगस्त के 69,962 यूनिट की तुलना में 8 फीसदी ज्यादा है। सियाम ने कहा कि टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर की ग्रोथ ने पैसेंजर व्हीकल की सुस्ती को संतुलित किया।

कारों पर नया टैक्स ढांचा

जीएसटी काउंसिल ने छोटी कारों, 350 सीसी तक के टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर पर टैक्स दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी है, जो 22 सितंबर से लागू होगी। इसके बाद कई ऑटोमेकरों ने गाड़ियों की कीमतें घटा दी हैं और टैक्स का फायदा ग्राहकों को दे रहे हैं। उद्योग से जुड़े संगठन मानते हैं कि हालिया सुस्ती की वजह कीमतों में कटौती की उम्मीद है।

22 सितंबर से नए जीएसटी रेट लागू होंगे। इसके तहत पेट्रोल और डीजल कारें जिनके इंजन 1,200 सीसी और 1,500 सीसी तक होंगे, उन पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा। इससे बड़ी इंजन वाली गाड़ियों पर 40 फीसदी तक का सबसे ऊंचा स्लैब लागू होगा। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5 फीसदी की रियायती दर जारी रहेगी।

Advertisement
First Published - September 15, 2025 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement