facebookmetapixel
पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी! बिहार में CSC सेंटर पर अब फ्री में बनेगा लाइफ सर्टिफिकेटइंस्टामार्ट पर इस साल छोटे, मझोले शहरों में ऑर्डर कई गुना बढ़े, ₹10 से लेकर 22 लाख तक के ऑर्डरYear Ender 2025: सिल्वर ईटीएफ का धमाल, अब तक दिया 128% से ज्यादा रिटर्न; अब मुनाफा बुक करें या निवेश जारी रखें?Year-End Portfolio Review 2025: पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग की जरूरत तो नहीं… इन 9 पैरामीटर से चेक करेंभारत-न्यूजीलैंड FTA: डेयरी सेक्टर पर कोई छूट नहीं, पीयूष गोयल ने कहा- भारत कभी नहीं देगा एक्सेसUP: यूपी सरकार ने 24,496 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया, एक्सप्रेस वे और ऊर्जा पर भारी निवेश2025 में पिछड़ा बाजार, क्या 2026 में भारत करेगा दमदार वापसी? जाने क्या कहती है रिपोर्टभारत का REIT सेक्टर बना निवेशकों की पहली पसंद, 6 साल में 2.3 लाख करोड़ रुपये हुए वैल्यूभारत-न्यूजीलैंड FTA हुआ फाइनल, जानिए दोनों देशों को क्या मिलेगा फायदाAI का बोझ, क्या भारत को झेलनी पड़ेगी ज्यादा बिजली कटौती?

Microcap defence stocks में दिख रहा तेजी का मौका! ₹840 तक जा सकता है भाव, चेक करें चार्ट

Paras Defence और Midhani ने Nifty और Microcap Index को पछाड़ा, टेक्निकल चार्ट्स दे रहे नई तेजी के संकेत।

Last Updated- September 15, 2025 | 2:05 PM IST
stock market today

सितंबर 2025 में Paras Defence and Space Technologies और Mishra Dhatu Nigam (Midhani) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। Paras Defence इस महीने अब तक करीब 10% चढ़ा है, जबकि Midhani में 12% की तेजी आई है। इसके मुकाबले Nifty 50 केवल 2.7% और Nifty Microcap Index महज 0.6% ही ऊपर गया है। टेक्निकल चार्ट्स पर दोनों शेयरों ने शॉर्ट-टर्म रेजिस्टेंस लेवल्स को पार किया है, जिससे आगे और तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

Paras Defence and Space Technologies

करंट प्राइस: ₹713

संभावित टारगेट: ₹840 (17.8% अपसाइड)

सपोर्ट लेवल: ₹669 और ₹637

रेजिस्टेंस लेवल: ₹721, ₹740 और ₹785

Paras Defence जुलाई 2025 के बाद पहली बार अपने सुपर ट्रेंड लाइन हर्डल को पार करता दिख रहा है। फिलहाल, शेयर ₹721 के आसपास 100-DMA रेजिस्टेंस टेस्ट कर रहा है। अगर यह लेवल पार होता है तो ₹740 और फिर ₹785 पर रुकावट मिल सकती है। इसके बाद शेयर ₹840 तक जा सकता है। नीचे की तरफ ₹669 और ₹637 मजबूत सपोर्ट रहेंगे।

Paras Defence stock price, outlook

Mishra Dhatu Nigam (Midhani)

करंट प्राइस: ₹403

संभावित टारगेट: ₹460 (14.1% अपसाइड)

सपोर्ट लेवल: ₹397, ₹385 और ₹369

रेजिस्टेंस लेवल: ₹405, ₹410 और ₹445

Midhani लगातार दूसरे दिन अपने सुपर ट्रेंड लाइन रेजिस्टेंस के ऊपर ट्रेड कर रहा है। जब तक शेयर ₹369 से ऊपर है, तब तक ट्रेंड पॉजिटिव माना जा सकता है। शेयर के लिए नजदीकी सपोर्ट ₹397 (100-DMA) और ₹385 (20-DMA) पर है। ऊपर की तरफ, ₹405-₹410 का जोन पहला रुकावट वाला क्षेत्र है। इसके ऊपर निकलने पर शेयर ₹445 और फिर ₹460 तक जा सकता है।

Midhani share price outlook

First Published - September 15, 2025 | 2:05 PM IST

संबंधित पोस्ट