facebookmetapixel
Advertisement
आशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़

नोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारी

Advertisement

दोहरी भूमिका वाला यह प्रारूप नोकिया के कारोबारी निष्पादन और हितधारक जुड़ाव पर ध्यान में और तेजी लाएगा।

Last Updated- March 27, 2026 | 11:04 AM IST
Nokia Q1 results

नोकिया ने भारत में नेतृत्व के अपने ढांचे का नया बनाया है। इसके तहत 1 अप्रैल, 2026 से समर मित्तल को इंडिया कंट्री बिजनेस लीडर और विभा मेहरा को इंडिया कंट्री मैनेजर नियुक्त किया गया है। इस कदम का उद्देश्य विकसित हो रही दूरसंचार मांग और रणनीतिक विकास के अवसरों के बीच कंपनी की बाजार मौजूदगी को मजबूत करना है।

दोहरी भूमिका वाला यह प्रारूप नोकिया के कारोबारी निष्पादन और हितधारक जुड़ाव पर ध्यान में और तेजी लाएगा। दूरसंचार और आईटी क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले मित्तल पश्चिम एशिया और अफ्रीका में क्लाउड तथा नेटवर्क सेवाओं का नेतृत्व करने वाली अपनी पिछली वीपी भूमिका के आधार पर दूरसंचार कंपनियों, एआई/क्लाउड प्रदाताओं और उद्यमों के साथ बाजार में पहुंच की रणनीतियों को बढ़ावा देंगे।

नोकिया ने बयान में कहा, ‘वह भारत में नोकिया के रणनीतिक भागीदारों के साथ संबंधों को गहरा करने, विकास के नए अवसर हासिल करने और भारतीय बाजार की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप नोकिया का पोर्टफोलियो और निष्पादन व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे।’

माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल और टीसीएस में 26 वर्षों से अधिक के अनुभव वाली मेहरा नोकिया को भरोसेमंद तकनीकी अगुआ के रूप में स्थापित करने के लिए सरकारी संबंधों, संचार, स्थान की रणनीति, लोगों के एजेंडा और सीएसआर का प्रबंधन करेंगी। इस नियुक्ति से पहले मेहरा नोकिया में सरकारी संबंधों की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं।

बयान में कहा गया है, ‘दोनों नेता मिलकर भारत में नोकिया की मौजूदगी और प्रभाव को बढ़ाएंगे। वे कंपनी की रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे और बेहतर होती दुनिया को सुरक्षित करने के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य में योगदान देंगे।’ बीएस

Advertisement
First Published - March 27, 2026 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement