facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

सोना लुढ़का, चांदी सुस्त शुरुआत के बाद चमकी; जानें MCX पर आज के भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव ₹1,09,200, जबकि चांदी के भाव ₹1,29,000 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- September 15, 2025 | 9:48 AM IST
Gold and Silver price today
ग्लोबल मार्केट में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold and Silver Rate today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव सोमवार (15 सितंबर) गिरावट के साथ खुले। लेकिन बाद में चांदी के भाव चढ़ गए। पिछले सप्ताह चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,09,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,29,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 115 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,255 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,09,370 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 131 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,239 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,09,265 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,09,150 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस माह 1,09,840 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी सुस्त शुरुआत के बाद सुधरी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,717 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,121 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,28,838 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 142 रुपये की तेजी के साथ 1,28,980 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 1,27,121 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,28,997 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 1,29,392 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई Comex पर सोना 3,6780.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,686.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,679.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के भाव ने 3,715 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 42.72 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.83 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 42.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,09,255 1,09,370 1,09,239
चांदी 1,27,121 1,28,838 1,28,980
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,680.20 3,686.40 3,679.50
चांदी 42.72 42.83 42.71

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 15, 2025 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement