facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Urban Company IPO मिला या नहीं ? फटाफट चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, GMP दे रहा बंपर लिस्टिंग का इशारा

Advertisement

Urban Company IPO Allotment: अर्बन कंपनी के आईपीओ को 109 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ को पेशकश पर रखे गए 10.15 करोड़ शेयरों के मुकाबले 11.06 अरब शेयरों के लिए बोलियां मिली।

Last Updated- September 15, 2025 | 10:10 AM IST
IPO

Urban Company IPO Allotment: अर्बन कंपनी आईपीओ के अलॉटमेंट को सोमवार (15 सितंबर 2025) को फाइनल रूप दे दिया गया। निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिलने और 109 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (12 सितंबर) को बंद हो गया था। आईपीओ 10 सितंबर से 12 अगस्त सब्सक्राइब करने के लिए खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 11.06 अरब शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, अर्बन कंपनी के आईपीओ को 109 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ को पेशकश पर रखे गए 10.15 करोड़ शेयरों के मुकाबले 11.06 अरब शेयरों के लिए बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIBs) ने आईपीओ को सबसे ज्यादा अप्लाई किया। उन्होंने अपने लिए रिजर्व हिस्से को 147.35 गुना अप्लाई किया। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 77.82 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को 41.5 गुना बुक किया गया।

यह भी पढ़ें: Shringar House IPO Allotment today: शेयर मिले या नहीं? तुरंत चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस; GMP दे रहा मुनाफे के संकेत

Urban Company IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Urban Company IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Urban Company IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

अर्बन कंपनी आईपीओ (Urban Company IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Tata Capital ला रहा ₹17,000 करोड़ का बड़ा IPO, IFC की हिस्सेदारी बेचकर कमाएगा 13 गुना मुनाफा

Urban Company IPO GMP

अर्बन कंपनी आईपीओ ग्रे मार्केट में तगड़ा रिस्पांस दे रहा है। ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, अर्बन कंपनी आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम सोमवार (15 सितंबर) को 171.5 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 103 रुपये से 68.5 रुपये या 66.5 फीसदी ज्यादा है। यह निवेशकों पर लिस्टिंग पर तगड़े गेन का संकेत देता है।

Urban Company IPO listing date

अर्बन कंपनी के शेयर बुधवार, 17 सितंबर 2025 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Urban Company IPO: क्या करती है कंपनी?

अर्बन कंपनी टेक्नोलॉजी बेस्ड ऑनलाइन मार्केटप्लेस ऑपरेट करती है। कंपनी अलग-अलग ब्यूटी श्रेणियों में सर्विसेज और सोल्यूशन प्रोवाइड करती है। भारत के अलावा कंपनी की मौजूदगी संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और सऊदी अरब में भी है। यह प्लेटफ़ॉर्म कंज्यूमर्स को सफाई, पेस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग, बढ़ईगिरी, उपकरणों की सर्विसिंग और मरम्मत, पेंटिंग, स्किनकेयर, हेयर ग्रूमिंग और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज आसानी से ऑर्डर करने की सुविधा देता है।

Advertisement
First Published - September 15, 2025 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement