facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका और ईरान में तनाव से बढ़ी चिंता, भारत के पास 60 दिन का तेल भंडार; फिर भी महंगाई का खतराSIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक

Upcoming IPO: अगले हफ्ते में खुलेंगे इन कंपनियों के IPO, निवेशक रखें ध्यान

Advertisement

Upcoming IPO: इस हफ्ते Euro Pratik Sales और VMS TMT के मेनबोर्ड आईपीओ सबसे ज्यादा ध्यान खींचेंगे।

Last Updated- September 13, 2025 | 1:06 PM IST
IPO calendar
Representative Image

Upcoming IPO: शेयर बाजार में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए कई मौके हैं। 15 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में कई कंपनियों के आईपीओ और लिस्टिंग होने वाली हैं। इस हफ्ते Euro Pratik Sales और VMS TMT के मेनबोर्ड आईपीओ सबसे ज्यादा ध्यान खींचेंगे।

Also Read: घर खरीदने से पहले यह जानना जरूरी! RTMI या UC, कौन सा सही?

Euro Pratik Sales का IPO

डेकोरेटिव वॉल पैनल बनाने वाली Euro Pratik Sales का IPO 16 से 18 सितंबर तक खुलेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस ₹235 से ₹247 प्रति शेयर रखा है। इस इश्यू में सिर्फ ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर ₹451.31 करोड़ के शेयर बेचेंगे। नया शेयर जारी नहीं होगा।

  • लॉट साइज: 60 शेयर

  • ब्रांड्स: Euro Pratik और Gloirio

  • FY25 रेवेन्यू: ₹284.22 करोड़ (+28.22%)

  • FY25 मुनाफा: ₹76.44 करोड़ (+21.51%)

  • बैंकिंग और रजिस्ट्रार: DAM Capital Advisors, Axis Capital और MUFG Intime India

VMS TMT का IPO

गुजरात की VMS TMT का IPO 17 से 19 सितंबर तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹94 से ₹99 प्रति शेयर है। कंपनी इस IPO से करीब ₹148.50 करोड़ जुटाएगी। इसमें 1.50 करोड़ नए शेयर जारी होंगे, OFS नहीं होगा। जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी कॉरपोरेट जरूरतों और कर्ज चुकाने में करेगी।

  • लॉट साइज: 150 शेयर

  • FY25 रेवेन्यू: ₹770.19 करोड़

  • FY25 मुनाफा: ₹14.73 करोड़

  • कुल संपत्ति FY25: ₹412.06 करोड़

इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग्स

निवेशकों के लिए अगले हफ्ते कई कंपनियों की लिस्टिंग तय है।

  • 15 सितंबर: वशिष्ठा लग्जरी फैशन

  • 16 सितंबर: नीलाचल कार्बो मेटालिक्स, कृपालु मेटल्स, टॉरियन एमपीएस, कार्बनस्टील इंजीनियरिंग

  • 17 सितंबर: अर्बन कंपनी, श्रंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र, देव एक्सेलरेटर, जय अंबे सुपरमार्केट्स, गैलेक्सी मेडिकेयर

  • 18 सितंबर: एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी

निवेशकों के लिए मौका

Euro Pratik और VMS TMT जैसे मेनबोर्ड IPO निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर हैं। Euro Pratik तेजी से बढ़ते प्रॉफिट और मजबूत ब्रांड के भरोसे पूंजी जुटा रही है, जबकि VMS TMT अपने बिजनेस विस्तार और कर्ज घटाने के लिए फंड इकट्ठा कर रही है।

Advertisement
First Published - September 13, 2025 | 1:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement