facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर मॉनसून के अनुमान से FMCG कंपनियां सतर्क; बेचेंगी ज्यादा माल, कम बढ़ाएंगी दामएयरटेल को बड़ी राहत! ट्राई के शुरुआती रुख में नेट-न्यूट्रैलिटी नियमों के उल्लंघन से इनकारमारुति की छोटी कारों की बिक्री में 147% की जबरदस्त उछाल, उत्पादन सुधार और CNG मांग से बढ़तमोबिस इंडिया प्लांट में आग से ह्युंडै-किया के उत्पादन पर होगा असर! एक हफ्ते तक सप्लाई बाधित होने की आशंकावॉकहार्ट को जैयनिच से 1.5 अरब डॉलर की बिक्री की उम्मीद, शेयर में 21% की छलांगमई में यात्री वाहनों की बिक्री में 25.4% की जोरदार बढ़ोतरी, SUV और EV मांग में तेजी जारीब्याज दर बढ़ाना नहीं है समाधान, रुपया संभालने के लिए RBI को आजमाने कुछ नए विकल्पभारतीय बैंकों में बढ़ा अमीरों का दबदबा, टर्म डिपॉजिट जमा में बड़े जमाकर्ताओं की हिस्सेदारी हुई एक-तिहाईमई में GST संग्रह ने पकड़ी रफ्तार, 3.3% की बढ़त के साथ 1.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा राजस्व संग्रहEditorial: डिजिटल क्रांति के बीच RBI का प्लास्टिक नोट लाने का फैसला

6.1 फीसदी बढ़ेगी भारत की जीडीपी: मूडीज एनालिटिक्स

Advertisement

यह एजेंसी द्वारा इस साल मार्च में लगाए गए 6 फीसदी वृद्धि के अनुमान से ज्यादा है।

Last Updated- April 12, 2024 | 11:13 PM IST
GDP base year revision: Government considering changing the base year for GDP calculation to 2022-23 जीडीपी गणना के लिए आधार वर्ष को बदलकर 2022-23 करने पर विचार कर रही सरकार

मूडीज एनालिटिक्स ने कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.1 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया है। यह एजेंसी द्वारा इस साल मार्च में लगाए गए 6 फीसदी वृद्धि के अनुमान से ज्यादा है।

मूडीज एनालिटिक्स ने शुक्रवार को जारी ‘एपीएसी आउटलुक: लिसनिंग थ्रू द नॉइज’ शीर्षक वाली अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) पिछले साल 7.7 फीसदी बढ़ने के बाद 2024 में 6.1 फीसदी बढ़ेगी।’

रेटिंग एजेंसी की इकाई ने कहा कि हाल में भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर करीब 5 फीसदी थी। इससे महंगाई के कीमतों पर दबाव का साफ संकेत नहीं मिलता। मूडीज एनालिटिक्स ने कहा, ‘पूरे एपीएसी में महंगाई दर घट रही है, लेकिन रफ्तार धीमी है। साथ ही महंगाई दर बढ़ने का जोखिम भी है।’

इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा था कि खाद्य की कीमतों में अनिश्चितता महंगाई दर के परिदृश्य पर असर डाल रही है। रिजर्व बैंक ने 2024-25 के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान 4.5 फीसदी बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि भू-राजनीतिक तनाव के कारण जिंस की कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला पर जोखिम बना हुआ है।

केंद्रीय बैंक ने जून तिमाही में महंगाई दर 4.9 फीसदी, सितंबर तिमाही में 3.8 फीसदी और दिसंबर व मार्च तिमाहियों में महंगाई दर क्रमशः4.6 फीसदी और 4.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। मूडीज रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन और जापान सुस्त घरेलू मांग के कारण पीछे रह गए हैं, वहीं भारत और आसियान की अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन महामारी के बाद की देरी के कारण धीमा हो गया है।

मूडीज ने कहा कि महामारी और इसके विभिन्न झटकों के बिना जो उत्पादन होता, उसकी तुलना में आउटपुट 4 फीसदी कम है। इस दौरान आपूर्ति में व्यवधान से लेकर सैन्य संघर्षों के कारण व्यवधान आया।

मूडीज एनालिटिक्स ने कहा, वैश्विक महामारी से पहले के प्रक्षेप पथ के सापेक्ष जीडीपी को देखने से पता चलता है कि भारत तथा दक्षिण पूर्व एशिया ने दुनिया भर में सबसे बड़े उत्पादन घाटे को देखा है और यह महज ठीक होने की शुरुआत हुई है।

एशिया प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) का प्रदर्शन शेष विश्व की तुलना में बेहतर है। कुल मिलाकर यह क्षेत्र दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement