facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

Gold silver price today: चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली, सोना भी नरम; चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,37,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,50,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 08, 2026 | 9:54 AM IST
Gold and Silver price today

Gold and Silver Price Today, 08 January:  सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में नरमी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,37,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,50,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 13 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,996 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,38,009 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 251 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,758 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,37,996 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,37,522 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: 2026 में सोने की मजबूत शुरुआत, रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी फिसली

चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 436 रुपये की तेजी के साथ 2,51,041 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,50,605 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 184 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,421 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,51,889 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,50,286 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 2,59,692 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़का Gold and Silver तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में सोने के भाव गिर गए। Comex पर सोना 4,467.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,462.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,451.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.96 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.61 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 77.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने पिछले साल 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,37,996 1,38,009 1,37,758
चांदी 2,51,041 2,50,605 2,50,421
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,467.10 4,462.50 4,451.30
चांदी 77.96 77.61 77.91

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 8, 2026 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement