facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में भी तेजी; चेक करें ताजा दाम

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,38,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,45,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 09, 2026 | 9:39 AM IST
Gold and Silver price today

Gold and Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,38,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,45,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 255 रुपये की तेजी के साथ 1,37,997 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,37,742 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 254 रुपये की तेजी के साथ 1,37,996 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,37,997 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,37,729 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोने को पछाड़कर आगे निकली चांदी, 12 साल के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड-सिल्वर रेशियो

चांदी तेज 

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 2,276 रुपये की तेजी के साथ 2,45,600 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,43,324 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,713 रुपये की तेजी के साथ 2,45,037 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,47,127 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,43,670 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 2,59,692 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver Price तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही।  Comex पर सोना 4,489.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,460.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,474.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 76.67 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.14 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.08 डॉलर की तेजी के साथ 76.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने पिछले साल 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,37,997 1,37,742 1,37,996
चांदी 2,45,600 2,43,324 2,45,037
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,489.30 4,460.70 4,474.40
चांदी 76.67 75.14 76.22

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement