facebookmetapixel
Advertisement
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबा

UIDAI ने ‘उदय’ नामक शुभंकर किया पेश, लोगों को आधार के बारे में समझने में होगी आसानी

Advertisement

तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने शुभंकर को पेश किया और विजेताओं को सम्मानित किया

Last Updated- January 08, 2026 | 7:23 PM IST
Aadhaar card
‘उदय’ नाम का यह आधार शुभंकर आधार से संबंधित जानकारी को अधिक सहज एवं लोगों के अनुकूल बनाने में सहायक होगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ‘उदय’ नाम का एक शुभंकर पेश किया है जिससे लोगों को आधार सेवाओं को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। इस शुभंकर (मस्कट) का चयन एमवाईजीओवी प्लटेफॉर्म (MyGov) पर आयोजित एक राष्ट्रीय डिजाइन एवं नामकरण प्रतियोगिता के माध्यम से प्राप्त विभिन्न प्रविष्टियों में से किया गया है।

आधार सेवाओं के बारे में देगा जानकारी

बयान के अनुसार, ‘‘UIDAI ने आज आधार शुभंकर पेश किया जिससे जनता आधार सेवाओं के बारे में आसानी से समझ पाएगी और यह आम लोगों के लिए एक नया संचार सहयोगी होगा। ‘उदय’ नाम का यह आधार शुभंकर आधार से संबंधित जानकारी को अधिक सहज एवं लोगों के अनुकूल बनाने में सहायक होगा।’’

Also Read: SEBI ने बदले 30 साल पुराने स्टॉकब्रोकरों के नियमों, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा

तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने शुभंकर को पेश किया और विजेताओं को सम्मानित किया। मिश्रा ने कहा कि इस शुभंकर को पेश करना भारत के एक अरब से अधिक निवासियों के लिए आधार संचार को सरल, अधिक समावेशी एवं अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए UIDAI के निरंतर प्रयासों में एक और कदम है।

केरल के अरुण गोकुल ने बनाया है मस्कट

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि एक खुली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को इस शुभंकर को तैयार करने और नाम देने के लिए आमंत्रित करके, UIDAI ने आधार के एक मूल सिद्धांत ‘‘भागीदारी से विश्वास एवं स्वीकृति का निर्माण होता है’’ की पुष्टि की है।

केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल ने शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। महाराष्ट्र के पुणे के इदरीस दवाईवाला और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कृष्णा शर्मा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बयान में कहा गया कि भोपाल की रिया जैन ने शुभंकर नामकरण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता जबकि पुणे के इदरीस दवाईवाला और हैदराबाद के महाराज सरन चेल्लापिल्ला क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Advertisement
First Published - January 8, 2026 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement