facebookmetapixel
Advertisement
शिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटबिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग! 285 रुपये के भाव से 460 रुपये पर पहुंचा, 61% का प्रीमियमStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगे

भारत में अधिक वैश्विक जिम्मेदारी की उम्मीद

Advertisement

‘इस देश की खासियत यह है कि यहां उच्च तकनीकी, मेहनती और अनुभवी व्यक्तियों का एक असाधारण कैडर है।'

Last Updated- March 19, 2025 | 10:44 PM IST
Government to appoint agency to ascertain size of digital economy

अमेरिका स्थित सिटीग्रुप अपने अन्य केंद्रों की तुलना में भारत को अधिक वैश्विक जिम्मेदारियां आवंटित करने की संभावना रखता है, क्योंकि देश में प्रतिभाओं की संख्या काफी अधिक है। यह बात सिटीग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन फ्रेजर ने बुधवार को सीएनबीसीटीवी18 के साथ बातचीत में कही।

फ्रेजर ने विश्वास जताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां ‘चाइना प्लस वन’ एक अतिरिक्त लाभ है, वहीं भारत अपने मजबूत घरेलू बाजार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदमों के कारण स्वयं एक वास्तविक अवसर है।

फ्रेजर ने कहा, ‘इस देश की खासियत यह है कि यहां उच्च तकनीकी, मेहनती और अनुभवी व्यक्तियों का एक असाधारण कैडर है। इसमें देश का प्रतिस्पर्धी लाभ निहित है और इससे देश और हर किसी को भरोसा मिलना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘प्रतिभाओं की वजह से मैं यहां अन्य केंद्रों की तुलना में ज्यादा वैश्विक जिम्मेदारियां निभाए जाने की उम्मीद करती हूं।’

भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फ्रेजर ने कहा, ‘भारत दुनिया के सबसे हौनहार स्थानों में से एक है। यह दशक भारत का है। सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को एक दिशा दी गई है, जिससे अधिकांश लोग भारत के प्रति आशावादी हैं।’

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement