facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Yes Bank Loan Fraud: सेबी ने खारिज की अनिल अंबानी की सेटलमेंट याचिका, लग सकता है ₹1,828 करोड़ का जुर्माना

Advertisement

रॉयटर्स द्वारा देखे गए दस्तावेजों के मुताबिक, यह निवेश यस बैंक से ग्रुप की अन्य कंपनियों को लोन दिलाने के बदले में किया गया था।

Last Updated- August 12, 2025 | 6:49 PM IST
Anil Ambani

Yes Bank Loan Fraud: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने यस बैंक (Yes Bank) में निवेश से जुड़े आरोपों के निपटारे की मांग की थी। इसके चलते अब उन पर कम से कम 1,828 करोड़ रुपये का जुर्माना लग सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रॉयटर्स द्वारा देखे गए दस्तावेजों के मुताबिक, यह निवेश यस बैंक से ग्रुप की अन्य कंपनियों को लोन दिलाने के बदले में किया गया था। 2016 से 2019 के बीच अंबानी की रिलायंस म्युचुअल फंड ने यस बैंक के एडिशनल टियर-1 बॉन्ड्स में ₹2,150 करोड़ का निवेश किया था। 2020 में बैंक को दिवालिया घोषित किए जाने पर ये बॉन्ड्स राइट ऑफ हो गए थे।

रिलायंस म्युचुअल फंड को 2019 में निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस को बेच दिया गया था और आरोप इस बिक्री से पहले के हैं।

यस बैंक केस का ‘मार्केट-वाइड इंपैक्ट’

सेबी ने कहा कि यह निवेश यस बैंक द्वारा अंबानी ग्रुप की अन्य कंपनियों को दिए गए लोन के बदले में किया गया था। बाजार नियामक का अनुमान है कि निवेशकों को ₹1,828 करोड़ का नुकसान हुआ है और इस मामले को उसने ‘मार्केट-वाइड इंपैक्ट’ वाला बताया है।

Also Read: Cabinet Decision: ₹4,600 के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी; ओडिशा, पंजाब, आंध्र में लगेंगे प्लांट

अनिल अंबानी पर लग सकता है जुर्माना

अनिल अंबानी, उनके बेटे जय अनमोल अंबानी और यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर ने पहले दोष स्वीकार किए बिना सेटलमेंट की मांग की थी।

रॉयटर्स द्वारा देखे गए दस्तावेजों के अनुसार, सेबी अनिल अंबानी और उनके बेटे को निर्देश भेजेगा, जिसमें उनसे निवेशकों को मुआवजा देने के लिए कहा जाएगा। दस्तावेजों में यह भी कहा गया है कि अतिरिक्त कार्रवाई में वित्तीय जुर्माना भी शामिल हो सकता है।

सेबी ने जानकारी ईडी को सौंपी

सेबी ने अपनी जांच के नतीजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी भेज दिए हैं, जिससे यह मामला आपराधिक या मनी लॉन्ड्रिंग जांच तक बढ़ सकता है।

इस महीने की शुरुआत में ईडी ने अंबानी को पूछताछ के लिए तलब किया था और रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों पर छापेमारी भी की थी। इस दौरान एजेंसी ने कई दस्तावेज और कंप्यूटर उपकरण अलग-अलग स्थानों से बरामद किए।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement