facebookmetapixel
Advertisement
DLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियमसहकारी समितियों के लिए बदलेंगे नियम! NCDC को मिल सकती हैं नई ताकतेंचीन-पाकिस्तान सीमा के पास Solar-Wind प्रोजेक्ट पर रोक! सरकार ने बनाए नए नियमदवाओं की MRP पर लग सकती है नई लगाम, सरकार जांच रही ट्रेड मार्जिन का फॉर्मूलाIndia Investment: वैश्विक तनाव के बीच भारत में ₹26.75 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, 56% पैसा IT और AI सेक्टर में

Dividend Stocks: अगले हफ्ते दो कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, एक्स डेट से पहले बढ़ सकती है खरीदारी!

Advertisement

आने वाले हफ्ते में Marsons Ltd और Engineers India डिविडेंड बांटने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले दोनों कंपनियों के एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट के बारे में जानना जरूरी है

Last Updated- November 29, 2025 | 2:02 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में डिविडेंड से जुड़ी हलचल बढ़ने वाली है। दरअसल आने वाले हफ्ते में दो दिग्गज कंपनियां Marsons Ltd और Engineers India Ltd अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने जा रही हैं। एक्स-डिविडेंड की तारीखें भी तय हो चुकी हैं और निवेशकों की नजर अब इन तारीखों पर टिक गई है। जो भी निवेशक इन तारीखों से पहले तक शेयर होल्ड करेंगे, वे इस अंतरिम डिविडेंड का फायदा उठा सकेंगे।

इलेक्ट्रिक सेक्टर से जुड़ी कंपनी Marsons Ltd का सिक्योरिटी कोड 517467 है और कंपनी ने 3 दिसंबर 2025 को एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की हैं। कंपनी ने इस बार 0.05 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। भले ही रकम छोटी है, लेकिन उन निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है जो लंबे समय से कंपनी के स्टॉक में टिके हुए हैं। छोटी-मोटी कंपनियों में लगातार डिविडेंड देना इस बात का संकेत माना जाता है कि कंपनी अपने कैश फ्लो को लेकर सहज है।

दूसरी तरफ, सरकारी नियंत्रण वाली कंपनी Engineers India Ltd (EIL) भी इस सीजन में निवेशकों को फायदा देने जा रही है। इस कंपनी का सिक्योरिटी कोड 532178 है और कंपनी ने 4 दिसंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की हैं। EIL ने इस बार 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत माना जाता है और हर साल निवेशकों को स्थिर रिटर्न मिलते रहे हैं।

Also Read: Stock Market: जीडीपी आंकड़ों से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर बंद

निवेशक क्यों रखते हैं एक्स डेट पर नजर?

शेयर मार्केट में एक्स डेट का मतलब होता है कि इस तारीख के बाद खरीदे गए शेयर पर डिविडेंड का अधिकार नहीं रहेगा। इसलिए निवेशक हमेशा कोशिश करते हैं कि जिस कंपनी ने डिविडेंड घोषित किया है, उसके शेयर एक्स-डेट से पहले तक खरीद लिए जाएं, ताकि डिविडेंड का लाभ मिल सके।

Marsons और EIL, दोनों कंपनियों के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट एक ही रखी गई है, जिससे निवेशकों के लिए प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है। रिकॉर्ड डेट पर जिनकी भी शेयरहोल्डिंग कंपनी के रिकॉर्ड में दिखेगी, वही डिविडेंड पाने वाले योग्य निवेशक माने जाएंगे।

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, डिविडेंड कई निवेशकों के लिए एक तरह की निश्चित आय जैसा होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी समय तक स्टॉक होल्ड करते हैं। अंतरिम डिविडेंड यह भी दर्शाता है कि कंपनी साल के बीच में ही अपने वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर शेयरधारकों को लाभ देना चाहती है।

एक्सपर्ट का कहना है कि इस हफ्ते मार्कट में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में हलचल रहने की उम्मीद है क्योंकि एक्स डेट से ठीक पहले कई बार शेयरों में खरीद बढ़ जाती है। अब देखना यह होगा कि डिविडेंड के बाद शेयर प्राइस पर कितना असर पड़ता है और निवेशक किस तरह की रणनीति अपनाते हैं।

कुल मिलाकर, अगले सप्ताह डिविडेंड चाहने वाले निवेशकों के लिए यह दोनों कंपनियां अहम रहने वाली हैं।

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement