facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

Gold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछली

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव ₹1,51,900, जबकि चांदी के भाव ₹2,33,500 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- August 10, 2026 | 9:53 AM IST
Gold and silver price today
ग्लोबल मार्केट में सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गया, जबकि चांदी में तेजी बरकरार रही। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold and Silver Rate Today: अमेरिका में महंगाई दर के नरम आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और फेडरल रिजर्व द्वारा आगे ब्याज दर बढ़ाने की घटती उम्मीदों से सोने-चांदी को समर्थन मिल रहा है। सोमवार (10 अगस्त) को मिक्स ट्रेंड देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गया। चांदी भी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। ग्लोबल मार्केट में सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गया, जबकि चांदी में तेजी बरकरार रही।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 63.70 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,51,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 27 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,793 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,51,820 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 85 रुपये की तेजी के साथ 1,51,905 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,947 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,461 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 333 रुपये की तेजी के साथ 2,31,799 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,31,466 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,033 रुपये की तेजी के साथ 2,33,499 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,33,618 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,31,660 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,399.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,389.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 63.80 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 63.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी साथ 63.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,793 1,51,820 1,51,905
चांदी 2,31,799 2,31,466 2,33,499
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,400 4,399.70 4,389.60
चांदी 63.80 63.49 63.70

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं।)

Advertisement
First Published - August 10, 2026 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement