facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Govt Scheme: अब घर बैठी महिलाएं भी बना सकती हैं अपना कारोबार, सरकार दे रही ₹3 लाख तक का लोन

Advertisement

उदयोगिनी योजना 2025 के तहत महिलाएं बिना गारंटी 3 लाख रुपये तक का लोन लेकर छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

Last Updated- November 30, 2025 | 4:48 PM IST
Women entrepreneur
Representative Image

Govt Scheme: भारत में महिलाएं अब छोटे कारोबार और स्टार्टअप में अपनी पहचान बना रही हैं। इस दिशा में सरकार ने उदयोगिनी योजना 2025 को और सशक्त रूप में पेश किया है। इस योजना के तहत महिलाएं बिना किसी गारंटी या कोलैटरल के 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं।

योजना की खासियत यह है कि इसमें 30% तक सब्सिडी भी दी जा रही है। इसका मतलब है कि अगर कोई महिला 3 लाख रुपये का लोन लेती है, तो उसे इस राशि पर सरकार की ओर से महत्वपूर्ण वित्तीय राहत भी मिलेगी। यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास बैंक गारंटी देने की सुविधा नहीं है।

महिलाएं इस योजना से अपने छोटे व्यवसाय जैसे ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, डेयरी या अन्य छोटे उद्योग आसानी से शुरू कर सकती हैं।

योजना का लाभ कौन ले सकता है:

  • महिला की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए।

  • प्राथमिकता ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें:

महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

  • ऑनलाइन: आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें।

  • ऑफलाइन: नजदीकी बैंक या सरकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी जरूरी होगी।

इस योजना से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश कर सकती हैं। उदयोगिनी योजना 2025 महिलाओं के लिए सिर्फ लोन स्कीम नहीं, बल्कि उनके सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर है।

Advertisement
First Published - November 30, 2025 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement