facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

RRR से पुष्पा 2 तक: OTT की बढ़ती मांग से दक्षिण भारतीय फिल्मों के डबिंग राइट्स की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

Advertisement

द​क्षिण की फिल्में उत्कृष्ट कहानी व प्रतिभा के बल पर अपने मुख्य बाजारों से इतर दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं, इसलिए इसके प्रति रुझान बढ़ रहा है

Last Updated- November 30, 2025 | 10:52 PM IST
OTT
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देशभर में फिल्म और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर आधार को बनाए रखने पर जोर देने के साथ द​क्षिण भारतीय फिल्मों की डबिंग अ​धिकार हासिल करने की दर में अगले साल 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने की उम्मीद है। द​क्षिण की फिल्में उत्कृष्ट कहानी व प्रतिभा के बल पर अपने मुख्य बाजारों से इतर दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। इसलिए इसके प्रति रुझान बढ़ रहा है।

एक फिल्म निर्माता ने कहा कि एसएस राजामौलि की आरआरआर, ऋषभ शेट्टी की कांतारा, एक्शन-थ्रिलर फिल्म श्रृंखला केजीएफ, अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2: द रूल जैसी प्रमुख द​क्षिण भारतीय फिल्मों के लिए हिंदी-डब राइट्स उनकी मूल रूप से रिलीज की गई भाषाओं के जितने ही ऊंचे हैं। निर्माता उम्मीद जता रहे हैं कि मशहूर अभिनेताओं की देश भर में रिलीज होने वाली द​क्षिण की प्रमुख फिल्मों के अलावा पुष्पा 2: द रूल की पिछले साल रिलीज के बाद सामान्य डबिंग राइट्स तर्कसंगत हो जाएंगे, जो काफी बढ़ गए थे।

पहले, द​क्षिण की फिल्मों के डबिंग राइट्स को ‘लाइब्रेरी फिलर’ या चैनलों को चौबीसों घंटे चलाने के लिए हासिल की गई सस्ती सामग्री माना जाता था। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले दो से तीन वर्षों के दौरान द​क्षिण की फिल्मों ने हिंदी भाषी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर ली और ये अब मुख्यधारा की सामग्री बन गई हैं। उद्योग विशेषज्ञ के अनुसार, परिणामस्वरूप साउथ फिल्मों के लिए डबिंग राइट्स में 2026 में 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। 

डेलॉइट इंडिया में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लीडर और पार्टनर चंद्रशेखर मंथा ने कहा कि उद्योग के अनुमान बताते हैं कि डब किए गए स्ट्रीमिंग और सैटेलाइट राइट्स की बिक्री से राजस्व पिछले सात वर्षों में दोगुने से अधिक हो गया है। द​क्षिण के सितारों की बढ़ती लोकप्रियता ने उत्पादन रणनीतियों को भी नया आकार दिया है, जिससे स्टूडियो दक्षिण और बॉलीवुड दोनों से अग्रणी प्रतिभाओं को मिलाकर स्लेट डिजाइन करने के लिए प्रेरित हुए हैं, ताकि वास्तव में देश भर के दर्शकों के बीच पहुंच बनाई जा सके।  ऑरमैक्स बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, डब की गई फिल्मों ने 2024 में कुल हिंदी बॉक्स ऑफिस का 32 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किया। इससे कुल 1,453 करोड़ रुपये का सकल राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें से 886 करोड़ रुपये का योगदान अकेले पुष्पा 2: द रूल ने दिया था।  

Advertisement
First Published - November 30, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement