facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

Train Ticket Booking: 1 दिसंबर से बदल रहा है तत्काल टिकट का सिस्टम, OTP के बिना टिकट नहीं मिलेगा

Advertisement

1 दिसंबर 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग में OTP अनिवार्य होगा, बिना OTP टिकट नहीं बनेगी।

Last Updated- November 30, 2025 | 9:50 AM IST
Train Ticket Booking
Representative Image

पश्चिम रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है। अब 1 दिसंबर 2025 से तत्काल टिकट तभी मिलेगा जब यात्री अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP (वन टाइम पासवर्ड) को सही तरीके से डालेंगे। इसका मतलब है कि बिना OTP दर्ज किए अब टिकट बुक नहीं हो सकेगा।

पहला चरण इस नए सिस्टम का मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12009/12010) से शुरू होगा। रेलवे का कहना है कि यह कदम तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने और फर्जी बुकिंग रोकने के लिए उठाया गया है।

OTP आधारित सिस्टम क्यों जरूरी है?

पिछले वर्षों में देखा गया कि तत्काल टिकट बुकिंग खुलते ही कई टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाते थे। कई बार दलाल और एजेंट बड़ी संख्या में टिकट बुक कर लेते थे, जिससे आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता था।

नई व्यवस्था में यात्री के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा और उसे बुकिंग के दौरान डालना अनिवार्य होगा। इससे फर्जी या गलत नंबर का उपयोग असंभव हो जाएगा और केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका मोबाइल नंबर सही और सक्रिय होगा।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

  1. यात्री बुकिंग के समय अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेगा।

  2. सिस्टम उसी नंबर पर OTP भेजेगा।

  3. OTP दर्ज करने के बाद ही टिकट बुकिंग पूरी होगी।

इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि हर यात्री का मोबाइल नंबर सत्यापित हो और कोई भी एक नंबर से बहुत अधिक टिकट न बुक कर सके।

कहां लागू होगा नया सिस्टम?

OTP आधारित नया सिस्टम सभी बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा, जैसे:

  • IRCTC वेबसाइट

  • IRCTC मोबाइल ऐप

  • कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर

  • अधिकृत रेलवे एजेंट

यात्रियों को क्या करना होगा?

रेलवे ने कहा है कि यात्री अपने मोबाइल नंबर को अपडेट रखें और सुनिश्चित करें कि बुकिंग के समय नंबर सक्रिय हो। अगर नंबर बंद है या नेटवर्क नहीं है, तो टिकट बुक नहीं होगा।

रेलवे का मानना है कि नए सिस्टम से तत्काल टिकट बुकिंग ज्यादा निष्पक्ष, पारदर्शी और आसान हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा जिन्हें तुरंत यात्रा करनी है। साथ ही फर्जी बुकिंग और टिकट माफिया पर भी रोक लगेगी।

Advertisement
First Published - November 30, 2025 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement