facebookmetapixel
Advertisement
ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदलेंगे, फर्जी डिस्काउंट पर लगेगी लगाम; 1 जनवरी से ग्राहकों को दिखेंगे ये बदलावBRICS Summit 2026: पुतिन से शी जिनपिंग तक, 3 दिन में PM मोदी की 15 अहम मुलाकातें; जानिए पूरा शेड्यूल₹0.32 में खरीदा था NSE का शेयर, अब भाव ₹1,785; IPO से इन 10 निवेशकों को ₹16,500 करोड़ का फायदावोडाफोन आईडिया को बड़ी राहत! SBI की अगुवाई में बैंक देंगे 3.5 अरब डॉलर का लोनडॉलर के बिना बढ़ेगा कारोबार? पीयूष गोयल ने BRICS देशों के सामने रखा बड़ा सुझावगर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, अगस्त में करीब 13% का उछाल; नुवामा को इन 3 शेयरों पर भरोसाबाजार खुलते ही क्यों हुई तगड़ी बिकवाली? निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूबे, गिरावट की 5 बड़ी वजहेंसोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीति

BHIM ऐप का नया कमाल: अब आपका कोई भरोसेमंद आपके अकाउंट से कर सकेगा पेमेंट, जानें कैसे

Advertisement

NBSL ने कहा है कि इस फीचर से घर में पैसे के काम बांटे जा सकते हैं, लेकिन अकाउंट का मालिक हर ट्रांजेक्शन पर पूरी नजर रखता है और पूरा कंट्रोल उसके पास ही रहता है

Last Updated- November 30, 2025 | 7:58 PM IST
bhim upi
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

BHIM पेमेंट्स ऐप में एक नया फीचर आ गया है जिससे “भरोसेमंद व्यक्ति” आपके बैंक अकाउंट से सीधे छोटी-छोटी डिजिटल पेमेंट कर सकता है। NPCI भारत बिल पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (NBSL) ने बीते मंगलवार को “UPI सर्कल फुल डेलिगेशन” फीचर लॉन्च किया । इसका मकसद है कि बुजुर्ग, छोटे बच्चे या वो लोग जो खुद UPI चलाने में सहज नहीं हैं, उनके लिए रोजमर्रा के छोटे पेमेंट आसान हो जाएं।

NBSL के प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इस फीचर से घर में पैसे के काम बांटे जा सकते हैं, लेकिन अकाउंट का मालिक हर ट्रांजेक्शन पर पूरी नजर रखता है और पूरा कंट्रोल उसके पास ही रहता है।

नया डेलिगेशन फीचर क्या-क्या करने देता है?

फुल डेलिगेशन मॉडल में मुख्य अकाउंट वाला व्यक्ति (प्राइमरी यूजर) किसी दूसरे व्यक्ति — जैसे परिवार का सदस्य, बच्चा, पति-पत्नी, घर का स्टाफ या आश्रित — को अपने बैंक अकाउंट से सीधे UPI पेमेंट करने की इजाजत दे सकता है।

NBSL के मुताबिक प्राइमरी यूजर ये सब कर सकता है:

  • हर महीने अधिकतम 15,000 रुपये तक की खर्च सीमा तय कर सकता है
  • 5 साल तक की वैलिडिटी पीरियड चुन सकता है
  • हर एक पेमेंट को ट्रैक कर सकता है, पूरी पारदर्शिता रहती है

कंपनी ने बताया कि सेकेंडरी यूजर को अपना खुद का बैंक से लिंक UPI ID रखने की जरूरत नहीं है। इससे बुजुर्गों या घर के उन लोगों को बहुत आसानी होगी जो खुद डिजिटल अकाउंट चलाना नहीं चाहते।

NBSL की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO ललीता नटराज ने कहा, “फुल डेलिगेशन अब हर बार रियल-टाइम अप्रूवल की जरूरत खत्म कर देता है। भरोसेमंद व्यक्ति तय सीमा में खुद पेमेंट कर सकता है। यह ठीक वैसा ही है जैसा भारत के ज्यादातर घरों में आपसी भरोसे और ज़िम्मेदारी बांटकर चलता है।”

Also Read: 2 करोड़ आधार को किया गया बंद: परिवार के सदस्य की मौत के बाद आधार कार्ड को कैसे डीएक्टिवेट करें?

इसका फायदा किस-किस को होगा?

NBSL ने कुछ खास उदाहरण दिए हैं:

  • जिन बुजुर्गों का अपना बैंक अकाउंट है लेकिन डिजिटल पेमेंट करने में हिचकते हैं, वे अब अपने भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए आसानी से पेमेंट करवा सकेंगे।
  • माता-पिता अपने कॉलेज जाने वाले बच्चों या युवाओं के लिए सीमा तय करके रोज के खर्च या पढ़ाई के खर्च के लिए पैसा दे सकेंगे।
  • छोटे दुकानदार या बिजनेस वाले अपने स्टाफ को पेट्रोल, टोल या दूसरे छोटे-मोटे ऑपरेशनल खर्च के लिए कैश दिए बिना पेमेंट करने दे सकेंगे।
  • जो लोग डिजिटल पेमेंट में नए हैं या सहज नहीं हैं, वे भी प्राइमरी यूजर की निगरानी में जरूरी पेमेंट कर सकेंगे।

BHIM ऐप में UPI सर्कल कैसे इस्तेमाल करें?

NBSL ने फुल डेलिगेशन शुरू करने के आसान स्टेप बताए हैं:

  • BHIM ऐप खोलें और UPI सर्कल सेक्शन में जाएं।
  • ‘इनवाइट टू सर्कल’ चुनें और जिसे डेलिगेट बनाना है उसका मोबाइल नंबर डालें।
  • उस व्यक्ति का UPI ID डालें या QR कोड स्कैन करें।
  • ‘अप्रूव अ मंथली लिमिट (फुल डेलिगेशन)’ चुनें।
  • रिश्ता चुनें और आधार या दूसरे उपलब्ध डॉक्यूमेंट से उसकी पहचान वेरिफाई करें।
  • महीने की लिमिट (अधिकतम 15,000 रुपये) और वैलिडिटी पीरियड (1 महीने से 5 साल तक) सेट करें।
  • अपना बैंक अकाउंट चुनें और UPI PIN डालकर कन्फर्म करें।
  • जैसे ही सेकेंडरी यूजर रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेगा, थोड़े कूलिंग पीरियड के बाद वह पेमेंट करना शुरू कर सकता है।

यह फीचर डिजिटल पेमेंट को और अधिक समावेशी बनाता है, खासकर उन घरों के लिए जहां पैसों की जिम्मेदारी आपस में बांटी जाती है या बुजुर्गों की मदद की जाती है।

Advertisement
First Published - November 30, 2025 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement