facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

FMCG कंपनियों को राहत! बिना दाम बदले अपना सकती हैं नई GST व्यवस्था

Advertisement

सरकार की ओर से 9 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, कंपनियां बदला हुआ एमआरपी 31 दिसंबर 2025 तक या पुराना स्टॉक खत्म होने तक (जो भी पहले हो) घोषित कर सकती हैं

Last Updated- September 18, 2025 | 11:35 AM IST
FMCG GST rate Cut
नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। (Representational Image)

फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) क्षेत्र की कंपनियों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है कि सरकार जीएसटी (Goods and Services Tax) की नई दरों के लागू होने के दौरान मौजूदा पैक पर नए प्राइस स्टिकर लगाने को अनिवार्य नहीं करेगी। नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सरकार फिलहाल उन उत्पादों पर नए दाम की टैगिंग को अनिवार्य करने से राहत दे सकती है, जो कंपनियों के स्टॉक में हैं। यह छूट तब तक रहेगी जब तक एफएमसीजी कंपनियां नए दाम वाले पैक बाजार में नहीं उतार देतीं।

केंद्र ने 9 सितंबर को निर्माताओं, पैकर्स और आयातकों को हाल ही में संशोधित जीएसटी दरों के बाद बिना बिके स्टॉक का एमआरपी (MRP) स्टिकर के जरिए संशोधित करने की अनुमति दी थी। सरकार ने शैंपू, टूथपेस्ट, साबुन और खाद्य वस्तुओं सहित कई उपभोक्ता उत्पादों पर जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा की थी।

क्या कहती है सरकार की अ​​धिसूचना

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से 9 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, कंपनियां बदला हुआ एमआरपी 31 दिसंबर 2025 तक या पुराना स्टॉक खत्म होने तक (जो भी पहले हो) घोषित कर सकती हैं। बदले हुए एमआरपी की घोषणा स्टाम्पिंग, स्टिकर लगाने या ऑनलाइन प्रिंटिंग के जरिए की जा सकती है।

बिजनेस स्टैंडर्ड स्वतंत्र रूप से सरकार से यह पुष्टि नहीं कर सका कि क्या ये नए दिशा-निर्देश जल्द अधिसूचित किए जाएंगे। एक सूत्र ने बताया कि सरकार कंपनियों को छूट दे सकती है कि वे ट्रांजिशन के दौरान इनवॉइस में ही कीमत में दी गई छूट दिखा दें।

संशोधित MRP के बारे में देना होगा विज्ञापन 

अधिसूचना में यह भी कहा गया था कि निर्माता, पैकर या आयातक को संशोधित एमआरपी के बारे में अखबारों में विज्ञापन देना होगा और डीलरों के साथ-साथ केंद्रीय सरकार और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विधिक मापविज्ञान निदेशालय को भी इसकी सूचना देनी होगी।

हालांकि सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि यह नियम भी बदला जा सकता है, क्योंकि छोटे और मझोले उद्यमों के लिए विज्ञापन देना महंगा साबित होगा। पैकेटों पर कीमत बदलना और इसके लिए अतिरिक्त मैन पावर लगाना, एफएमसीजी कंपनियों की चिंता का बड़ा कारण बना हुआ है।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement