facebookmetapixel
बजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावट

फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्मों ने दिए 13.7 लाख रोजगार, 12.3% CAGR से बढ़ रहा सेक्टर

दिल्ली के थिंक टैंक नैशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में यह सामने आया है।

Last Updated- December 19, 2025 | 9:54 AM IST
Food Delivery
Representational Image

भारत में फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म सेक्टर ने 2023-24 में 13.3 लाख कामगारों को रोजगार दिया है और यह क्षेत्र 12.3 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रहा है। दिल्ली के थिंक टैंक नैशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में यह सामने आया है।

भारत की अर्थव्यवस्था पर फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म सेक्टर का असर नाम से तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘2021-22 में फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्मों ने 10.8 लाख कामगारों को और 2023-24 में 13.7 लाख कामगारों को प्रत्यक्ष रोजगार दिया है। यह 2021-22 और 2022-23 में कुल कामगारों की संख्या का 0.2 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में रोजगार 2021-22 और 2023-24 के बीच 12.3 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ा है, जबकि अखिल भारतीय सीएजीआर 7.9 प्रतिशत रहा है।’नीति आयोग ने अनुमान लगाया है कि अर्थव्यवस्था में गिग वर्कर्स की कुल संख्या 2020-21 में 77 लाख रही, जिनकी कुल संख्या 2029-30 में बढ़कर 2.35 करोड़ होने का अनुमान है।

इस अध्ययन में पूरी मूल्य श्रृंखला को एक साथ जोड़ा गया है, जो प्लेटफॉर्म के विकास और पेमेंट गेटवे से लेकर रेस्टोरेंट और घर तक डिलिवरी की लॉजिस्टिक्स सेवा तक फैली हुई है। इसका मकसद फूड डिलीवरी को एक अलग आर्थिक क्षेत्र के तौर पर स्थापित करना है, जिसके आधिकारिक आंकड़े भारत में उपलब्ध नहीं हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस सेक्टर का आउटपुट मल्टीप्लायर सातवें शीर्ष स्तर पर है और इंप्लाइमेंट मल्टीप्लायर सेवा क्षेत्र में होटलों और रेस्टोरेंट के बाद दूसरे सर्वाधिक स्तर पर है।’ टैक्स मल्टीप्लायर अनुमानित रूप से 0.04 है। इसका मतलब यह हुआ कि फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म सेक्टर में 2021-22 के दौरान 10 लाख रुपये के उत्पादन पर करीब 40,000 रुपये अप्रत्यक्ष कर आया है।

सेक्टर के सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) में अप्रत्यक्ष कर की हिस्सेदारी 4.7 प्रतिशत है, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में करीब दोगुना है।  रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म सेक्टर के उत्पादन का सकल मूल्य (जीवीओ) 2021-22 के 61,271 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 2023-24 में 1.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे राष्ट्रीय उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 0.14 प्रतिशत से बढ़कर 0.21 प्रतिशत हो गई है।

First Published - December 19, 2025 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट