facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Go First के लोन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा लाया 500 करोड़ का प्रावधान

Last Updated- May 16, 2023 | 10:26 PM IST
Go First flights to remain cancelled till May 30, full refund to be issued

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने गो फर्स्ट एयरलाइंस को कर्ज के लिए 500 करोड़ रुपये का विवेकपूर्ण प्रावधान किया है, जो एनसीएलटी द्वारा स्वैच्छिक दिवालिया प्रक्रिया के लिए उसकी याचिका स्वीकार करने के बाद दिवालिया संरक्षण के तहत गई है। बीओबी के प्रबंध निदेशक संजीव चड्ढा ने कहा कि बैंक पहले मसलों की पहचान करता है और आवश्यक प्रावधान करता है।

कंपनी (गो फर्स्ट एयरलाइन) ने आवेदन किया है और आंकड़े (निवेश) सार्वजनिक रूप से जानकारी में हैं। मुंबई के सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बीओबी ने इस संकटग्रस्त विमानन कंपनी को 1,300 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है। इसमें वह निवेश शामिल नहीं है जिसकी गारंटी भारत सरकार द्वारा आपातकालीन क्रेडिट लाइन के तहत दी गई है।

Also read: Bank of Baroda Q4 Results: दोगुना से ज्यादा हुआ मुनाफा, बैंक ने कमाए 4,775 करोड़ रुपये

इस कर्ज में से लगभग 1,000 करोड़ रुपये भौतिक प्रतिभूतियों और कॉरपोरेट गारंटी के रूप में गिरवी रखा गया है। इस तिमाही में बैंक ने इस खाते के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जिसका मतलब है कि किसी भी संभावित गिरावट को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है और जहां तक इस खाते का संबंध है, बैंक पूरी तरह से सुरक्षित है। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा के बाद चड्ढा ने मीडिया को यह जानकारी दी।

First Published - May 16, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट