facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Sugar Production: महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 90 लाख टन, राष्ट्रीय उत्पादन का 35 प्रतिशत- चीनी आयुक्त

Sugar Production: राज्य की 204 मिलों ने चीनी का उत्पादन किया। अब तक 15 कारखानों ने उत्पादन बंद कर दिया है लेकिन शेष कारखानों में काम मार्च के अंत तक जारी रह सकता है।

Last Updated- March 08, 2024 | 7:51 PM IST
Sugar cane crushing-production

Sugar Production: महाराष्ट्र के चीनी आयुक्त अनिल कवाडे ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में चीनी का उत्पादन पेराई सत्र 2023-24 में अब तक 90 लाख टन तक पहुंच गया है और यह देश भर के उत्पादन का लगभग 35 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि देश में चीनी का उत्पादन अब तक लगभग 264 लाख टन है।

कवाडे ने कहा, “महाराष्ट्र का चीनी उत्पादन लगभग 90 लाख टन तक पहुंच गया है, जो राष्ट्रीय उत्पादन का लगभग 35 प्रतिशत है। राज्य में चीनी उत्पादक कारखाने अभी भी चालू हैं और पांच लाख टन और चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि चालू पेराई सत्र में राज्य की 204 मिलों ने चीनी का उत्पादन किया। अब तक 15 कारखानों ने उत्पादन बंद कर दिया है लेकिन शेष कारखानों में काम मार्च के अंत तक जारी रह सकता है।

Also read: सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक… लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को लेकर सरकार ने किया ऐलान; अब कितना मिलेगा इंट्रेस्ट

आयुक्त ने कहा, ‘‘इस साल राज्य में चीनी उत्पादन लगभग 5-10 लाख टन कम हो सकता है क्योंकि कम बारिश से गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। पिछले पेराई सत्र के दौरान यह उत्पादन 105 लाख टन रहा था।”

First Published - March 8, 2024 | 7:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट