facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

Rupee record low: डॉलर के मुकाबले रुपये में नई गिरावट, 89.97 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

Advertisement

रुपये पर दबाव बढ़ने की मुख्य वजह कॉरपोरेट कंपनियों, आयातकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) द्वारा बढ़ी हुई डॉलर की मांग मानी जा रही है

Last Updated- December 02, 2025 | 3:09 PM IST
Rupees

Rupee Record Low: भारतीय रुपया लगातार पांचवें दिन कमजोर होकर मंगलवार, 2 दिसंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.97 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले रुपये का सबसे निचला स्तर 89.79 था, जिसे आज पार कर लिया गया। मंगलवार को रुपया 89.70 पर खुला, लेकिन ट्रेडिंग के दौरान फिसलकर सीधा 89.97 तक चला गया। यह पिछले बंद भाव 89.53 की तुलना में 44 पैसे की गिरावट है।

रुपये पर दबाव बढ़ने की मुख्य वजह कॉरपोरेट कंपनियों, आयातकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) द्वारा बढ़ी हुई डॉलर की मांग मानी जा रही है। इसके साथ ही डॉलर की मजबूती, विदेशी निवेश का बाहर जाना और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी रुपये को कमजोर कर रहे हैं।

डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, आज सुबह 11:30 बजे 99.43 पर ट्रेड हो रहा था। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत वायदा बाजार में 0.05% बढ़कर 63.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: फेड दर कटौती की उम्मीदों से सोना-चांदी छह हफ्ते के शिखर पर, निवेशकों की खरीद बढ़ी

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट दिलीप परमार ने रुपये की लगातार कमजोरी का कारण बढ़ता व्यापार घाटा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी और केंद्रीय बैंक की सीमित दखलअंदाजी को बताया है। उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते को लेकर बातचीत लंबे समय से चल रही है। कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने 28 नवंबर को उम्मीद जताई थी कि इस साल ही एक शुरुआती व्यापार समझौता हो सकता है, जिससे भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। लेकिन ट्रंप प्रशासन के दौर में लगाए गए शुल्क अब भी अड़चन बने हुए हैं।

परमार के अनुसार, आने वाले दिनों में भी रुपये पर दबाव बना रह सकता है क्योंकि डॉलर की मांग और सप्लाई के बीच असंतुलन जारी है। शॉर्ट टर्म में डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट यानी USD/INR के लिए 89.95 रेजिस्टेंस और 89.30 सपोर्ट लेवल माना जा रहा है।

LKP सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी और करेंसी रिसर्च) जतिन त्रिवेदी का भी कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता बाजार की धारणा को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि चर्चा मजबूत दिशा में जरूर बढ़ रही है, लेकिन बाजार को अब किसी ठोस और अंतिम समझौते का इंतजार है। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर में आरबीआई द्वारा खास दखल न देने से रुपये को बिना रोक-टोक गिरने का मौका मिला।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement