facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

अमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’

Advertisement

भारत को 160 अरब डॉलर के आयात बाजार के लिए 18 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क पर वरीयता पहुंच भी मिलेगी, जो निकट भविष्य में निर्यात की अपार संभावनाओं को दर्शाता है

Last Updated- February 10, 2026 | 10:36 PM IST
Farmer
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत अपने कृषि उत्पादों का अमेरिका में अधिक निर्यात कर सकेगा। सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि निर्यात को बढ़ाने में अमेरिका के साथ कृषि व्यापार के मौजूदा अधिशेष से मदद मिलेगी।

भारत का वर्ष 2024 के दौरान समुद्री उत्पादों को हटाकर कृषि निर्यात 3.4 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 2.1 अरब डॉलर था। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत को लगभग 46 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात बाजार में बिना शुल्क के प्रवेश मिला है। शुल्क-मुक्त उत्पाद का पहले से ही भारत से अमेरिका के आयात में लगभग 1.4 अरब डॉलर का हिस्सा हैं। इनमें मसाले, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, फल, चाय, कॉफी और आवश्यक तेल हैं।

भारत को 160 अरब डॉलर के आयात बाजार के लिए 18 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क पर वरीयता पहुंच भी मिलेगी, जो निकट भविष्य में निर्यात की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र को लगभग 25 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात बाजार खंड में 18 प्रतिशत की शुल्क दर पर पहुंच प्राप्त होती है जो विस्तार के लिए महत्त्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement