facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंग

Advertisement

भारत के वर्तमान खनन ढांचे में महत्त्वपूर्ण खनिज परियोजनाओं को अन्वेषण के चरण में सार्वजनिक परामर्श से छूट दी गई है और नीलामियों के माध्यम से अन्वेषण लाइसेंस दिए जाते हैं

Last Updated- February 10, 2026 | 10:37 PM IST
rare earth
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नीति आयोग ने कहा है कि खनन क्षेत्र में सामाजिक और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को बरकरार रखा जाना चाहिए। आयोग ने कहा कि अन्वेषण व्यवस्था को फिर से संतुलित किए जाने की जरूरत है, जिसमें ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक प्राथमिकता वाले महत्त्वपूर्ण खनिजों के शुरुआती चरण के अन्वेषण के लिए सशर्त पहले आओ पहले पाओ (एफसीएफएस) की व्यवस्था शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह काम आंकड़ों के खुलासे और अधिकार पर आधारित प्रगति के साथ किया जाना चाहिए। भारत के वर्तमान खनन ढांचे में महत्त्वपूर्ण खनिज परियोजनाओं को अन्वेषण के चरण में सार्वजनिक परामर्श से छूट दी गई है और नीलामियों के माध्यम से अन्वेषण लाइसेंस दिए जाते हैं।

 थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए महत्त्वपूर्ण खनिज की आपूर्ति में तेजी लाने का काम पर्यावरण और सामाजिक जवाबदेही की कीमत पर नहीं होना चाहिए। आयोग ने कहा कि कमजोर शासन के कारण अंततः परियोजनाओं में देरी हो सकती है और इससे  आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो सकती है।

मौजूदा नियामक ढांचे के में महत्त्वपूर्ण, रणनीतिक और परमाणु खनिजों से जुड़ी खनन परियोजनाओं को पर्यावरण प्रभाव के आकलन (ईआईए) प्रक्रिया के तहत सार्वजनिक परामर्श से छूट दी गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सितंबर 2025 में अधिसूचित छूट के तहत  ऐसी परियोजनाओं को रणनीतिक और राष्ट्रीय हित के विचारों का हवाला देते हुए सार्वजनिक सुनवाई आयोजित किए बिना सीधे केंद्रीय स्तर पर मूल्यांकित करने की अनुमति दी गई है।

नीति आयोग ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि महत्त्वपूर्ण खनिज परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ सार्वजनिक परामर्श बनाए रखने की जरूरत है। रिपोर्ट में सार्वजनिक परामर्श को एक जोखिम-जांच तंत्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें जोर दिया गया है कि सामाजिक, पर्यावरणीय और कानूनी जोखिमों की शुरुआती पहचान हो जाने से मुकदमेबाजी, सामुदायिक विरोध और परियोजना में देरी को रोकने में मदद मिलती है।

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement