facebookmetapixel
Advertisement
RBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारी

संसदीय समिति ने नैनो उर्वरकों पर लंबे खेत परीक्षण की सिफारिश की, कहा: असर की गहन जांच जरूरी

Advertisement

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के वास्तविक प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए इन्हें विभिन्न फसलों पर लंबे समय तक फील्ड ट्रायल के माध्यम से जांचे जाने की सिफारिश की गई है

Last Updated- December 02, 2025 | 10:50 PM IST
nano fertiliser
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

संसद की एक समिति ने सरकार से नैनो तरल उर्वरक के असर को जांचने के लिए अलग-अलग खेती की फसलों पर लंबे समय तक खेत परीक्षण करने को कहा है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय संबंधित संसद की एक स्थायी समिति ने सोमवार को ‘उर्वरकों के आयात को रोकने के मकसद से उर्वरकों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता- इसकी रुकावटों की समीक्षा’ संबंधित एक रिपोर्ट पेश की।

अपनी रिपोर्ट में समिति ने कहा कि उसे बताया गया कि नैनो-उर्वरक पौधों के पोषण में इस्तेमाल के लिए बहुत उम्मीद जगाते हैं, क्योंकि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) पारंपरिक यूरिया और डीएपी की तुलना में कम कीमत पर बोतलों में उपलब्ध हैं।

नैनो-उर्वरकों को और बढ़ावा देने के लिए, समिति ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत उर्वरक विभाग को कई सुझाव दिए हैं। समिति ने विभाग से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) समेत नैनो उर्वरक का उत्पादन बढ़ाने के लिए कदम उठाने, असर जांचने के लिए खेत परीक्षण करने और किसानों में इस उत्पाद के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा है। समिति ने कहा कि नैनो उर्वरक के उत्पादन के लिए कम मात्रा में कच्चे माल की ज़रूरत होती है।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement