facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Q1FY27 results: मुनाफा 71.8% बढ़कर ₹5,473 करोड़, रेवेन्यू भी 54% बढ़ाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीका

अदाणी एंटरप्राइजेज ने ₹231 करोड़ में TCTPPL को खरीदा, देश में 1 GW डेटा सेंटर नेटवर्क की राह हुई आसान

Advertisement

अब यह कंपनी अदाणी ग्रुप की स्टेप-डाउन जॉइंट वेंचर बन गई है। दरअसल, यह पूरा सौदा अदाणीकॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हुआ है

Last Updated- December 02, 2025 | 5:20 PM IST
Adani Enterprises QIP
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

गौतम अदाणी की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मंगलवार को एक अहम ऐलान किया। कंपनी ने 231.34 करोड़ रुपये में ट्रेड कैसल टेक पार्क प्राइवेट लिमिटेड (TCTPPL) का सौ फीसदी अधिग्रहण पूरा कर लिया है। अब यह कंपनी अदाणी ग्रुप की स्टेप-डाउन जॉइंट वेंचर बन गई है। दरअसल, यह पूरा सौदा अदाणीकॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हुआ है।

अदाणीकॉनेक्स, अदाणी एंटरप्राइजेज और अमेरिकी कंपनी एजकॉनेक्स का 50-50 का जॉइंट वेंचर है। इसी ने 21 नवंबर 2025 को ट्रेड कैसल टेक पार्क और उसके मौजूदा शेयरधारकों – श्री नमन डेवलपर्स और जयेश शाह – के साथ शेयर खरीद समझौता किया था। आज वह डील पूरी हो गई।

ट्रेड कैसल टेक पार्क एक नई कंपनी है। इसे महाराष्ट्र में मुंबई के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में 16 अक्टूबर 2023 को रजिस्टर किया गया था। अभी तक इसका कोई कारोबार शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इसके पास काफी बड़ी जमीन है और इन्फ्रास्ट्रक्चर काम शुरू करने के लिए जरूरी सारे लाइसेंस भी मिल चुके हैं। अदाणी ग्रुप को यही बात सबसे ज्यादा पसंद आई, क्योंकि इससे डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को तेजी से शुरू किया जा सकेगा।

Also Read: अदाणी एंटरप्राइजेज के राइट्स एंटाइटेलमेंट में जोरदार ट्रेडिंग, 373 से 600 रुपये के दायरे में हुआ कारोबार

अदाणीकॉनेक्स का प्लान देश में अगले दस साल में 1 गीगावॉट का नेशनल डेटा सेंटर नेटवर्क खड़ा करने का है। अभी कंपनी चेन्नई, नवी मुंबई, नोएडा, पुणे और हैदराबाद में डेटा सेंटर चला रही है। इस नई जमीन के साथ अब और विस्तार की राह आसान हो गई है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में साफ कहा है कि यह अधिग्रहण इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं तैयार करने के लिए किया गया है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया कि इस जमीन पर ठीक-ठीक क्या बनेगा और कब तक काम शुरू होगा।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement