facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

Aadhaar Card FAQs: क्या विदेशी नागरिक भी बना सकते हैं आधार कार्ड? जरूरी डॉक्यूमेंट और वैधता की पूरी जानकारी

Advertisement

OCI कार्डधारक भी भारत में आधार कार्ड बनवा सकते हैं, बशर्ते वे UIDAI के नियमों के अनुसार आवेदन करें।

Last Updated- December 02, 2025 | 3:16 PM IST
Aadhaar Card
Representative Image

Aadhaar Card FAQs: भारत में अक्सर लोग NRI और OCI में अंतर समझने में भ्रमित रहते हैं। NRI पूरी तरह भारतीय नागरिक होते हैं, जबकि OCI कार्डधारक विदेशी नागरिक होते हुए भी भारत में कई अधिकारों के हकदार होते हैं। अब सवाल यह है कि क्या OCI कार्डधारक आधार कार्ड बनवा सकते हैं और इसके लिए क्या प्रक्रिया है। आसान भाषा में समझें:

  • NRI (Non-Resident Indian): ये पूरी तरह भारतीय नागरिक हैं, जिनके पास भारतीय पासपोर्ट होता है और वे पढ़ाई या काम के लिए विदेश में रहते हैं।

  • OCI (Overseas Citizen of India): ये विदेशी नागरिक होते हैं, जिनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं होता। इसके बावजूद, उन्हें भारत में रहने, काम करने और प्रॉपर्टी खरीदने का अधिकार मिलता है।

तो क्या OCI कार्डधारक आधार कार्ड बनवा सकते हैं?

OCI कार्डधारक आधार के लिए कैसे आवेदन करें

OCI कार्डधारक आधार के लिए ‘Resident Foreign National’ के रूप में आवेदन कर सकते हैं।
UIDAI के नियमों के अनुसार, जिन विदेशी नागरिकों ने आवेदन से पहले पिछले 12 महीनों में कम से कम 182 दिन भारत में बिताए हों, वे आधार के लिए योग्य हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आधार कार्ड बनवाने के लिए OCI कार्डधारक को ये दस्तावेज दिखाने होंगे:

  • वैध OCI कार्ड

  • जिस देश के नागरिक हैं उसका पासपोर्ट

  • भारत में रहने का प्रमाण जैसे PAN/e-PAN, ड्राइविंग लाइसेंस आदि

आधार की वैधता

  • भारतीय नागरिकों के लिए आधार जीवनभर वैध रहता है।

  • OCI कार्डधारकों के लिए आधार 10 साल के लिए वैध होता है। इसके बाद दोबारा आवेदन करना आवश्यक है।

अगर आप OCI कार्डधारक हैं और भारत में आधार बनवाना चाहते हैं, तो आप UIDAI की गाइडलाइन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। बस यह सुनिश्चित करें कि आपने पिछले 12 महीनों में पर्याप्त समय भारत में बिताया हो और सभी डॉक्यूमेंट तैयार हों।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement