facebookmetapixel
Advertisement
बढ़ी चिंता: गर्मी और बढ़ेगी, मानसून भी होगा लेट, इस साल सिर्फ 90% बारिश का अनुमान; खेती पर संकटPAN Card New Rules: कैश जमा और प्रॉपर्टी डील के बदले नियम, जरा सी चूक पर आ सकता है टैक्स का नोटिस!इंडिगो को चौथी तिमाही में लगा बड़ा झटका, मंदी और रुपये की गिरावट से हुआ ₹2,536.9 करोड़ का घाटाहर महीने सिर्फ ₹55 करें जमा और बुढ़ापे में मिलेगी ₹3,000 पेंशन मासिक पेंशन, समझें इस सरकारी स्कीम का कमालPlastic Currency in India: क्या सच में बंद होने वाले हैं कागज के नोट? जानिए क्यों आ रही है प्लास्टिक करेंसीCredit Card User Guide: कार्ड लेने से पहले इन जरूरी टर्म्स को समझना बेहद जरूरीमुंबई-दिल्ली नहीं, अब पूरे भारत पर रियल्टी कंपनियों का कब्जा, कमाई 1.48 लाख करोड़ पहुंचीITR filing 2026: सीनियर सिटीजन इन इनकम सोर्सेज को जरूर करें डिस्क्लोज, वरना सीधे घर आएगा नोटिस!Asian Paints Q4 Result: मुनाफे में 69% उछाल, बाजार अनुमान से आगे निकली कंपनीकचरे से कमाई का बड़ा मौका! 2047 तक 51 अरब डॉलर का बाजार और 26 लाख नौकरियों की संभावना

RBI MPC Meeting: क्या सस्ते होंगे लोन? RBI की आज से शुरू होगी 3 दिन की बैठक

Advertisement

आज से आरबीआई की तीन दिन चलने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक शुरू हो रही है, जिसमें तय होगा कि लोन सस्ते होंगे या EMI में राहत मिलेगी।

Last Updated- December 03, 2025 | 8:13 AM IST
RBI MPC Meeting
Representative Image

RBI MPC Meeting: आरबीआई की तीन दिन चलने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक आज से शुरू हो रही है। यह बैठक 3 से 5 दिसंबर 2025 तक होगी। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति इस बैठक बैठक में मुख्य चर्चा का मुद्दा होगा- क्या रीपो दर में बदलाव किया जाएगा, जिससे होम लोन और अन्य कर्जों की EMI पर असर पड़े।

मौजूदा स्थिति:

एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में GDP वृद्धि 8.2% रही और आर्थिक हालात मजबूत हैं। इन कारणों से केंद्रीय बैंक की ओर से रेपो दर में कटौती की बजाय स्थिर रखने की संभावना अधिक बताई जा रही है।

इस साल अब तक की दरें:

  • फरवरी 2025 में 0.25% कटौती

  • अप्रैल 2025 में 0.25% कटौती

  • जून 2025 में 0.50% कटौती

  • अगस्त और अक्टूबर में कोई बदलाव नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: RBI MPC Meeting: क्या RBI देगा 25bps की कटौती? आपके लोन और EMI पर होगा सीधा असर, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

RBI MPC Meeting में कटौती की गुंजाइश:

अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर 2025 में होने वाली RBI की मौद्रिक नीति बैठक में दरों में कटौती या यथास्थिति बनाए रखने का सवाल मुख्य रहेगा।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयरएज के अनुसार, मुद्रास्फीति 0.3% पर आकर दस साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है, जबकि RBI का लक्ष्य 4% है। कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और रबी की अच्छी फसल मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखेंगी। इसलिए, दिसंबर में 0.25% कटौती की संभावना भी बनी हुई है।

ICICI बैंक के अनुसार, इस साल खुदरा मुद्रास्फीति कम होने और निर्यात में चुनौतियों के बावजूद, मजबूत आर्थिक वृद्धि, कमजोर रुपये और उच्च क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात के कारण दरों को यथास्थिति पर रखना ज्यादा उचित माना जा रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री अदिती गुप्ता के मुताबिक, Q2 FY26 में GDP वृद्धि 8.2% रही और शहरी तथा ग्रामीण खपत में सुधार देखा गया। CPI मुद्रास्फीति 0.25% तक कम हुई है, जबकि कोर मुद्रास्फीति 4% से ऊपर बनी हुई है। इसका मुख्य कारण सोने और GST में कटौती है, जो मांग आधारित नहीं है। ऐसे में दरों में कटौती की गुंजाइश होने के बावजूद RBI फिलहाल सतर्क रहने की नीति अपनाएगा।

वहीं, कृष्णा ग्रुप और क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अशोक कपूर का मानना है कि मुद्रास्फीति कम होने के कारण RBI 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है। इससे हाउसिंग और उससे जुड़े सेक्टरों को लाभ मिलेगा और मौजूदा आर्थिक वृद्धि और मजबूत होगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल दरें यथास्थिति पर रखकर आर्थिक संकेतकों और मुद्रास्फीति के रुझानों को समझना बेहतर होगा, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जा सकें।

RBI MPC Meeting का आप पर असर:

  • रीपो दर घटती है तो बैंक लोन सस्ते कर सकते हैं, जिससे EMI में राहत मिलेगी।

  • यदि दर स्थिर रहती है तो मौजूदा ब्याज दरें बनी रहेंगी और EMI पर तुरंत फर्क नहीं आएगा।

RBI की यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मुद्रास्फीति बहुत कम है और GDP भी मजबूत है। MPC का फैसला सीधे कर्ज की कीमतों और आम लोगों की EMI पर असर डालेगा।

Advertisement
First Published - December 3, 2025 | 8:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement