facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्रइस हफ्ते टैरिफ घटाकर 18% कर सकता है अमेरिका, वॉशिंगटन दौरे में कानूनी समझौते पर चर्चामास्टरकार्ड और वीजा कार्डधारकों को ओटीपी की जगह बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा मिलेगी, जल्द लागू होगा पासकी सिस्टमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिवसीय एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया शुभांरभ, दुनिया के एआई दिग्गज होंगे शामिलसब्जियों और खाद्यान्न ने बिगाड़ा बजट: जनवरी में 1.81% के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची WPI दर

सब्जियों और खाद्यान्न ने बिगाड़ा बजट: जनवरी में 1.81% के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची WPI दर

Advertisement

दिसंबर में सालाना आधार पर स्थिर रहने के बाद जनवरी में खाद्य  वस्तुओं की महंगाई 8 महीने के उच्च स्तर 1.4 प्रतिशत पर पहुंच गई

Last Updated- February 16, 2026 | 10:53 PM IST
inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर जनवरी में बढ़कर 10 माह के उच्च स्तर 1.81 प्रतिशत पर पहुंच गई है। खाद्य वस्तुओं में तेजी और मुख्य महंगाई दर अधिक होने से इसे बल मिला है।

दिसंबर में सालाना आधार पर स्थिर रहने के बाद जनवरी में खाद्य  वस्तुओं की महंगाई 8 महीने के उच्च स्तर 1.4 प्रतिशत पर पहुंच गई। इस तेजी को मुख्य महंगाई (खाद्य और ईंधन छोड़कर) दर में तेज वृद्धि से बल मिला है, जो जनवरी में बढ़कर 38 महीने के उच्च स्तर 3.2 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो इसके पहले महीने में 2 प्रतिशत थी।

 इक्रा में वरिष्ठ अर्थशास्त्री राहुल अग्रवाल ने कहा, ‘जिंसों की वैश्विक कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से मुख्य सूचकांक पर दबाव बढ़ा है, जो जनवरी 2026 में क्रमिक आधार पर 1.4 प्रतिशत बढ़ा है। यह 45 महीने की सबसे तेज बढ़ोतरी है।’

ये आंकड़े ऐसे समय में आए हैं, जब 2024 के नए आधार वर्ष श्रृंखला के मुताबिक जनवरी में खुदरा महंगाई दर 2.75 प्रतिशत थी, जबकि उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक दौरान बढ़कर 2.13 प्रतिशत पर पहुंच गया था।   डब्ल्यूपीआई के आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर दिसंबर के अंतर में 1.55 प्रतिशत थी। सब्जियों (6.78 प्रतिशत) की कीमत में वृद्धि का इस पर असर पड़ा। साथ ही इसके पहले महीने की तुलना में धान (0.89 प्रतिशत) और अंडे, मांस और मछली की कीमत 3.66 प्रतिशत बढ़ी है।  

गौरतलब है कि लगभग एक साल तक डिफ्लेशन में रहने के बाद जनवरी में सब्जियों की महंगाई दर धनात्मक क्षेत्र में पहुंची। जनवरी 2025 में 8.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि महीने में सब्जियों की कीमतों में वृद्धि का कारण आपूर्ति की कमी और आधार का असर थे। इसके अलावा दालों (-11.05 प्रतिशत) और प्याज (-33.42 प्रतिशत) की वजह से भी पिछले महीने की तुलना में जनवरी में डिफ्लेशन कम हुआ।  

इक्रा को उम्मीद है कि खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर और बढेगी, क्योंकि प्रतिकूल आधार का असर पड़ेगा। इसके अलावा जिंसों की वैश्विक कीमतों में तेजी और पिछले कुछ महीने से डॉलर के मुकाबले  रुपये में आ रही तेजी की वजह से आयात लागत भी अधिक रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement