facebookmetapixel
Advertisement
AI सेक्टर में आएगा विस्फोटक विस्तार, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख ने की तीन वर्षों में 1000x उछाल की भविष्यवाणीडिपोर्टेशन पर अरबों का खर्च: ट्रंप प्रशासन ने प्रति प्रवासी 1 करोड़ से ज्यादा क्यों खर्च किए?₹20 तक लुढ़क जाएगा Ola Electric का शेयर? Q3 में आधी हुई कमाई; ब्रोकरेज ने डाउनग्रेड की रेटिंगWPI: जनवरी में थोक महंगाई बढ़कर 1.81%, लगातार तीसरे महीने आई तेजीAI Impact Summit 2026: टेक दिग्गज बोले- कई नई नौकरियां पैदा होंगी; शांत रहें, नई ​स्किल सीखेंAI Impact Summit 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा के बीच दिल्ली में AI सम्मेलन, ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरीAI से खत्म हो जाएगा भारतीय IT फर्म्स का दबदबा? Motilal Oswal ने आगे की राह और चुनौतियों पर दी बड़ी रिपोर्टAI ट्रांसफॉर्मेशन में भारत सबसे आगे: पीएम मोदीAI Impact Summit 2026: दिल्ली में आज से वैश्विक एआई महाकुंभ, दुनिया की नजर भारत पर; जानें पूरा शेड्यूलAye Finance IPO Listing: 97% सब्सक्रिप्शन के बाद फीकी शुरुआत, ₹129 पर सपाट लिस्ट हुए शेयर

WPI: जनवरी में थोक महंगाई बढ़कर 1.81%, लगातार तीसरे महीने आई तेजी

Advertisement

खाद्य, गैर-खाद्य और विनिर्मित वस्तुओं के दाम बढ़ने से WPI महंगाई में लगातार तीसरे महीने तेजी, फ्यूल सेक्टर में डिफ्लेशन जारी

Last Updated- February 16, 2026 | 12:56 PM IST
India WPI Inflation
Representational Image

थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर जनवरी में लगातार तीसरे महीने बढ़ते हुए 1.81 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसकी वजह खाने-पीने की वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं और मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों के दाम बढ़ना रहा। पिछले साल जनवरी में डब्ल्यूपीआई महंगाई 2.51 प्रतिशत थी, जबकि पिछले महीने (दिसंबर 2025) में यह 0.83 प्रतिशत रही थी।

उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, जनवरी 2026 में महंगाई की सकारात्मक दर मुख्य रूप से बेसिक मेटल्स, अन्य विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं, खाद्य वस्तुएं और टेक्सटाइल आदि के दाम बढ़ने के कारण रही।

WPI के आंकड़ों के अनुसार, खाने-पीने के वस्तुओं में महंगाई जनवरी में 1.55 प्रतिशत रही, जबकि दिसंबर में इसमें 0.43 प्रतिशत की गिरावट (डिफ्लेशन) दर्ज की गई थी। सब्जियों के मामले में, जनवरी में महंगाई 6.78 प्रतिशत रही, जबकि दिसंबर में इसमें 3.50 प्रतिशत की गिरावट थी।

मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों में थोक महंगाई बढ़कर 2.86 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर में 1.82 प्रतिशत थी। गैर-खाद्य वस्तुओं की श्रेणी में महंगाई जनवरी में बढ़कर 7.58 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर में 2.95 प्रतिशत थी।

फ्यूल एंड पावर में डिफ्लेशन

ईंधन और बिजली (फ्यूल एंड पावर) क्षेत्र में नकारात्मक महंगाई यानी डिफ्लेशन जारी रहा। जनवरी में यह 4.01 प्रतिशत रहा, जबकि दिसंबर में यह 2.31 प्रतिशत था। पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की खुदरा महंगाई (सीपीआई) जनवरी में बढ़कर 2.75 प्रतिशत हो गई।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई कम रहने के कारण चालू वित्त वर्ष में नीतिगत ब्याज दरों में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की है। आरबीआई ब्याज दरों पर फैसले के लिए मुख्य रूप से खुदरा महंगाई को ट्रैक करता है। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत ब्याज दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा था।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement