facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

AI Impact Summit 2026: टेक दिग्गज बोले- कई नई नौकरियां पैदा होंगी; शांत रहें, नई ​स्किल सीखें

Advertisement

AI से नौकरियों पर असर की चिंता के बीच टेक दिग्गजों की सलाह- घबराएं नहीं, अगले 3 महीनों में कम से कम 3 एआई प्लेटफॉर्म सीखें; कुछ नौकरियां जाएंगी, लेकिन नई भूमिकाएं भी बनेंगी।

Last Updated- February 16, 2026 | 12:44 PM IST
India AI Impact Summit 2026
Photo: Khalid Anzar

AI Impact Summit 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से नौकरियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच टेक जगत दिग्गजों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि शांत रहें और नई स्किल सीखें। एआई वेव्स के साथ बने रहने के लिए जीवनभर सीखते रहने की क्षमता जरूरी है। टेक लीडर्स ने कहा कि अगले 3–5 वर्षों में जैसे-जैसे एआई डेवलप होगा। नौकरियों का स्वरूप वैसे-वैसे बदलेगा।

AI Impact Summit 2026 में “AI के दौर में रोजगार का भविष्य” विषय पर चर्चा के दौरान टेक इंडस्ट्री के दिग्गजों ने कहा कि आने वाले 3–5 साल में AI तेजी से बदलेगा और इससे कामकाज के तरीके में बदलाव आएगा। कुछ नौकरियां खत्म हो सकती हैं, लेकिन कई नई नौकरियां भी पैदा होंगी। इसलिए कर्मचारियों को यह समझना होगा कि उन्हें कौन-सी नई स्किल सीखनी है।

नहीं सीखेंगे तो AI हावी हो जाएगा: इन्फो एज

इन्फो एज (Naukri.com की पैरेंट कंपनी) के संस्थापक संजीव भिखचंदानी ने कहा कि जब बैंकों में कंप्यूटर आए थे तब भी लोगों को डर था, लेकिन किसी की नौकरी नहीं गई, बल्कि काम की रफ्तार बढ़ी। उन्होंने युवाओं से कहा कि पॉलिसी की चिंता मत करो। यह सोचो कि आपको क्या करना है ताकि AI आपकी नौकरी न छिने, बल्कि आपको नई नौकरी दिलाने में मदद करे।

उन्होंने सलाह दी कि युवा कम से कम तीन AI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अगले तीन महीनों में सीखने का लक्ष्य तय करें। जितना ज्यादा आप यह करेंगे, आपकी नौकरी उतनी ही सुरक्षित रहेगी। AI रुकने वाला नहीं है। अगर आप AI नहीं सीखेंगे तो AI आप पर हावी हो जाएगा।

टेक लीडर्स प्रोफेशनल्स को सलाह दी कि वे एआई टूल्स को अपनाएं और उभरती तकनीकों के साथ खुद को ढालें ताकि बदलते नौकरी बाजार में प्रासंगिक और सुरक्षित बने रह सकें।

यह भी पढ़ें | India AI Impact Summit 2026 | AI ट्रांसफॉर्मेशन में भारत सबसे आगे: पीएम मोदी

नौकरियां खत्म नहीं होंगी, बल्कि उनका स्वरूप बदलेगा: एजवर्व

एजवर्व (इन्फोसिस की सहायक कंपनी) के सीईओ सतीश सीतारमैया ने कहा कि AI काम करने की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे में जीवनभर सीखते रहने की आदत ही सबसे बड़ी ताकत होगी। यही एआई वेव्स से पार पाने का मूल मंत्र होगा। उन्होंने कहा कि AI से उत्पादकता बढ़ेगी, लेकिन काम की जिम्मेदारी इंसान की ही रहेगी। नौकरियां खत्म नहीं होंगी, बल्कि उनका स्वरूप बदलेगा।

संपर्क के संस्थापक अध्यक्ष विनीत नायर ने कहा कि AI के कारण मौजूदा 50 प्रतिशत नौकरियां खत्म हो सकती हैं, लेकिन उतनी ही नई नौकरियां भी पैदा होंगी। इन नई नौकरियों के लिए कुशल लोगों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि AI हमें खुद को दोबारा प्रशिक्षित करने का मौका देता है। लेकिन हमें यह समझना होगा कि अपने-अपने क्षेत्र में कौन-सी नई स्किल की जरूरत है।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement