facebookmetapixel
Advertisement
क्या ट्रंप की चीन यात्रा बेअसर? दो दिवसीय दौरे में व्यापार और ईरान युद्ध पर नहीं मिली कोई ठोस सफलताकुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह, जो व्यवस्था पर हमला करते हैं: CJI सूर्यकांतRBI की बड़ी राहत: छोटी NBFC को पंजीकरण से छूट, इक्विटी बाजारों में बढ़ेगा निवेशरैपिडो ने जुटाए 24 करोड़ डॉलर; 3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ उबर और ओला को देगी कड़ी टक्करअमेरिका में तेल-गैस इंजन मॉडल बरकरार रखेगी JLR, EV की घटती मांग के बीच रणनीति में बदलावटाटा स्टील का मुनाफा 125% उछला; ITC होटल्स, फुजियामा पावर और पटेल इंजीनियरिंग को भी बंपर लाभसायरन का परीक्षण तो हो गया, लेकिन देश में आपातकालीन संचार का बुनियादी ढांचा अब भी अधूराईरान को लेकर गलत साबित हुए तेल बाजार, होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट मेंEditorial: जजों की कमी और बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर से जूझ रही न्यायिक प्रणाली, सुधार की जरूरतशेयर बाजार में मची हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर हुए बंद

बारिश-बाढ़ से दिल्ली में सब्जियों के दाम 34% तक बढ़े, आगे और महंगाई का डर

Advertisement

पड़ोसी राज्यों से दिल्ली में बड़े पैमाने पर फलों और सब्जियों कीआपूर्ति होती है, जिन पर अगस्त के मध्य में हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ का बुरा असर पड़ा है।

Last Updated- September 10, 2025 | 7:13 AM IST
Punjab floods
Floods: राजधानी के आसपास के पड़ोसी राज्यों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कीमत में और तेजी आने की संभावना है।

बाढ़ के कारण दिल्ली में सब्जियों की कीमत बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाढ़ का पानी घटने लगा है, लेकिन इससे राजधानी के आसपास के पड़ोसी राज्यों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कीमत में और तेजी आने की संभावना है।

पड़ोसी राज्यों से दिल्ली में बड़े पैमाने पर फलों और सब्जियों कीआपूर्ति होती है, जिन पर अगस्त के मध्य में हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ का बुरा असर पड़ा है।

प्रमुख शहरों में सब्जियों की कीमत बढ़ने के खाद्य महंगाई दर पर इसका असर पड़ सकता है।  ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2 से 9 सितंबर के बीच प्रमुख हरी सब्जियों की कीमत 11 से 34 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसकी वजह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से आपूर्ति में व्यवधान और फसलों को हुआ नुकसान है।

देश में मॉनसूनी बारिश 2 जून से 8 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक हुई है।   पंजाब में मौसमी वर्षा सामान्य से 56 प्रतिशत, हरियाणा  में 48 प्रतिशत, दिल्ली में 50 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 46 प्रतिशत और राजस्थान में 74 प्रतिशत अधिक हुई है।

क्रिसिल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश से चिंता बढ़ गई है। पंजाब में दशकों की भीषण बाढ़ आई है और इससे धान, कपा और पातगोभी की फसल प्रभावित हुई है। वहीं राजस्थान में भी मक्का, कपास, बाजरा, ज्वार, हरा चना और काला चना की उपज को जोखिम है।  अन्य राज्यों में इसका असर स्थानीय स्तर पर है।

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 7:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement